South Africa vs India, 2nd Test, Day 1 Stats Review: सिराज की करिश्माई गेंदबाजी के अलावा जाने मैच के पहले दिन बने कुछ खास रिकाॅर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

South Africa vs India, 2nd Test, Day 1 Stats Review: सिराज की करिश्माई गेंदबाजी के अलावा जाने मैच के पहले दिन बने कुछ खास रिकाॅर्ड

55 रनों पर ऑलआउट हुई साउथ अफ्रीका का यह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है। 

Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)
Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

SA vs IND 2nd Test: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मेजबान टीम की पहली पारी, भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने मात्र 55 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इसके अलावा इसी दिन भारत की बल्लेबाजी भी 153 रनों पर सिमट गई। मैच के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे जो किसी टेस्ट मैच के पहले दिन गिरे विकेटों में सबसे अधिक के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से कि मैच के पहले बने कुछ खास रिकाॅर्ड्स-

पहले बने क्रिकेट रिकाॅर्ड्स पर एक नजर

23 – साउथ अफ्रीका में यह पहली बार है जब किसी टेस्ट मैच में एक दिन में 23 विकेट गिरे। इससे पहले 1896 में साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड Gqeberha में हुए मैच में एक दिन में 21 विकेट गिरे थे।

1000 – डीन एल्गर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1 हजार रन बनाने वाले कुछ चौथे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।

1 –मोहमम्मद सिराज ने इस मैच में 15 रन देकर 6 विकेट लिए, जो उनका इस फाॅर्मेट में बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन में बनाए गए 5/60 को अपने रिकाॅर्ड को तोड़ा।

1 – साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर 55 भी इस मैच में बना। इससे पहले नागपुर टेस्ट 2015 में यह 79 रन था।

1 – साउथ अफ्रीका का 55 रनों पर ऑलआउट हो जाना, यह उसका घर पर किसी टेस्ट में बनाया गया सबसे कम स्कोर है।

23.2 –  इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 23.2 ओवर में ऑलआउट कर दिया था, जो नया रिकाॅर्ड है। इससे पहले भारत ने 2006 जोहानिसबर्ग में 25.1 में प्रोटीज टीम को समेटा था।

2 – मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 15 रन देकर 6 विकेट लिए, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। पहले नंबर पर शार्दुल ठाकुर (7/61) हैं, जिन्होंने साल 2022 जोहानिसबर्ग में शानदार प्रदर्शन किया था।

2 – साउथ अफ्रीका इस मैच में पहली पारी में 55 रनों पर ऑलआउट हुई, जो उनका पहली पारी में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वह 1932 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 36 रनों पर ऑलआउट हो गए थे।

3 – मोहम्मद सिराज ने मैच में 15 रन देकर 6 विकेट लिए, जो केपटाउन में किसी विदेशी गेंदबाज द्वारा किया गया तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

4 – यह चौथी मर्तबा है कि साउथ अफ्रीका के ओपनर्स बल्लेबाज घर पर खेले गए पिछले 42 मैच में शून्य पर आउट हुए।

14.83 – एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 14.83 की औसत से कुल 267 रन बनाए हैं, जिसमें 12 सिंगल डिजिट स्कोर है।

7 –  केप टाउन पतन टेस्ट इतिहास में आठवीं घटना है जहां एक टीम ने एक पारी में 6 खिलाड़ी डक पर आउ हुए, और भारत के लिए यह तीसरी घटना है। भारत के लिए पिछली दो घटनाएं 1996 में अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2014 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ थी।

6 – भारत के 6 बल्लेबाज मैच में डक पर आउट हुए, और इन बल्लेबाजों के आउट होने के दौरान टीम ने कोई भी स्कोर नहीं किया है। तो वहीं इससे पहले छह लगातार विकेट के बीच इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 3 रन स्कोर किए थे।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई पीएम की अपील भी गई बेकार, नहीं मिली David Warner की बैगी ग्रीन कैप

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?