सिराज को किसी ने बोला था, ये साउथ अफ्रीका नहीं श्रीलंका की टीम है और फिर…
अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं मोहम्मद सिराज।
अद्यतन - Jan 3, 2024 2:56 pm

नए साल का आगाज टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच से किया है, जहां इस टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मेजबानों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। साथ ही अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं और मेजबान टीम का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हो रहा है। दूसरी ओर आज के मैच के लिए दोनों टीमों में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं।
मोहम्मद सिराज के लिए शानदार रहा था साल 2023
जी हां, साल 2023 में मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को अपने दम पर एशिया कप जीतवाया था, जहां एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। इस खिताबी जंग में सिराज ने लंका के खिलाफ 6 विकेट लिए थे और लंका टीम 50 रनों पर ऑलआउट हो गई थी जिसके बाद टीम इंडिया ने आसानी से खिताब जीत लिया था।
भाई! मोहम्मद सिराज को साउथ अफ्रीका में श्रीलंका टीम नजर आ रही है
*अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं मोहम्मद सिराज।
*खबर लिखे जाने तक सिराज ने केप टाउन टेस्ट में किया 5 बल्लेबाजों को आउट ।
*डीन एल्गर, मार्करम, बेडिंघम, यान्सन और टोनी डी ज़ोरजी को किया गेंदबाज ने आउट।
*वहीं बुमराह को मिला अभी तक 1 विकेट, उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को किया आउट।
मोहम्मद सिराज की लय सबसे खतरनाक दिख रही है केप टाउन में
गेंदबाज में अलग ही जोश नजर आ रहा है आज
टीम इंडिया को ये मैच अपने नाम करना ही होगा
भारतीय टीम और अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की ही सीरीज है, पहले मैच जीतकर मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को ये आखिरी और दूसरा टेस्ट मैच जीतना ही होगा, सीरीज को बराबर करने के लिए। वैसे आज के मैच में अश्विन की जगह जडेजा खेल रहे हैं और शार्दुल ठाकुर की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की टीम में एंट्री हुई है।
यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें
अफ्रीका टीम के खिलाड़ियों में मोहम्मद सिराज को, नजर आ रहे हैं श्रीलंका टीम के चेहरे