CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार के बाद पीएम मोदी ने की भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई
रवींद्र जडेजा ने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
अद्यतन - नवम्बर 20, 2023 4:30 अपराह्न

टीम इंडिया (Team India) को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की दिल तोड़ देने वाली मात झेलनी पड़ी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का यह फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।
आपको बता दें, सवा लाख से अधिक दशकों से भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बेहद दमदार प्रदर्शन करते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खाने चित कर अपना छठा वर्ल्ड कप जीता। इस हार के बाद टीम इंडिया (Team India) के सभी खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक पाए और पूरी तरह से टूटकर बिखर गए। मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा और विराट कोहली तो मैदान पर ही रोने लगे थे।
Narendra Modi ने बढ़ाया Team India का हौसला
ऑस्ट्रेलिया टीम को वर्ल्ड कप 2023 जीत की बधाई देने के बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए। जिसके बाद CWC 2023 मुकाबले के मुख्य अतिथि और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का रुख किया और खिलाड़ियों को सांत्वना दी और मोटिवेट करने की कोशिश की।
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने फाइनल में भारत की हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें, पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के बाद मायूस भारतीय खिलाड़ियों के साथ काफी बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।
हमारे फैंस का सपोर्ट हमें आगे बढ़ा रहा है: Ravindra Jadeja
रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के साथ नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर X पर शेयर करते हुए लिखा: “हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन कल हमें थोड़े से के लिए मात झेलनी पड़ी। हम सभी दुखी हैं, लेकिन हमारे फैंस का सपोर्ट हमें आगे बढ़ा रहा है। पीएम मोदी का कल ड्रेसिंग रूम में आना बेहद खास और प्रेरणादायक था।”
We had a great tournament but we ended up short yesterday. We are all heartbroken but the support of our people is keeping us going. PM @narendramodi’s visit to the dressing room yesterday was special and very motivating. pic.twitter.com/q0la2X5wfU
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) November 20, 2023