वेस्टइंडीज दौरे पर बांग्लादेश के साथ नहीं होंगे स्पिन कोच रंगना हेराथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज दौरे पर बांग्लादेश के साथ नहीं होंगे स्पिन कोच रंगना हेराथ

क्या श्रीलंका में दंगे देख परिवार का साथ नहीं छोड़ना चाहते रंगना हेराथ?

Rangana Herath (Image Source: Twitter)
Rangana Herath (Image Source: Twitter)

बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच रंगना हेराथ वेस्टइंडीज के आगामी दौरे के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए छुट्टी के लिए आवेदन किया है।

आपको बता दें, बांग्लादेश क्रिकेट टीम 6 जून को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। हालांकि, उन्होंने अपने देश में मौजूदा आर्थिक संकट के बावजूद, श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान बांग्लादेश खेमे के साथ रहने का फैसला किया हैं, लेकिन कैरेबियाई दौरे के दौरान वह अपने परिवार के साथ रहेंगे।

वेस्टइंडीज दौरे पर बांग्लादेश के पास नहीं होगा रंगना हेराथ का साथ

इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) टीम के निदेशक खालिद महमूद ने पुष्टि की है कि रंगना हेराथ वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं, और बीसीबी (BCB) बहु-प्रारूप दौरे के लिए श्रीलंकाई दिग्गज की जगह किसी और विकल्प तलाश कर रहा है।

बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद महमूद ने क्रिकबज को बताया: “हेराथ वेस्टइंडीज दौरे पर उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह अपने परिवार के साथ रहेंगे।”

आपको बता दें, रंगना हेराथ ने बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान स्पिन कोच की भूमिका संभाली थी और फिर उनके अनुबंध को बीसीबी (BCB) द्वारा इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक बढ़ा दिया गया।

बांग्लादेश के कैरेबियाई दौरे की शुरुआत 16 जून को एंटीगुआ में होने वाले पहले टेस्ट से होगी। दूसरा टेस्ट मैच 24 जून से सेंट लूसिया में शुरू होगा। टेस्ट सीरीज के समापन के बाद, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 2 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जबकि यह बहु-प्रारूप दौरा तीन मैचों की वनडे सीरीज, जो 10 जुलाई से शुरू होगी, के साथ समाप्त होगा।

close whatsapp