वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सही से नींद नहीं ले पा रहे हैं अक्षर पटेल, नई तस्वीरों ने खोला राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सही से नींद नहीं ले पा रहे हैं अक्षर पटेल, नई तस्वीरों ने खोला राज

आखिरी समय में वर्ल्ड कप 2023 की टीम से बाहर हुए थे स्पिनर अक्षर पटेल।

Axar Patel (Image Credit- Instagram)
Axar Patel (Image Credit- Instagram)

एशिया कप 2023 भले ही टीम इंडिया ने अपने नाम किया था, लेकिन इस टूर्नामेंट ने स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को ऐसा दर्द दिया है। जो उनको जिंदगी भर याद रहेगा, जहां इस एशिया कप के दौरान ही पटेल चोटिल हुए थे और फिर वर्ल्ड कप टीम से बाहर गए थे। ऐसे में ये खिलाड़ी अब थोड़ा परेशान नजर आ रहा है, जिसका नजारा उनकी नई तस्वीरों में दिखा है।

प्रवीण कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था

अक्षर पटेल वर्ल्ड कप 2023 में अहम भूमिका निभा सकते थे, लेकिन अब उनकी जगह टीम में आर अश्विन आ गए हैं। दूसरी ओर ऐसा ही कुछ साल 2011 के वर्ल्ड शुरू होने से पहले तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के साथ हुआ था, जहां प्रवीण का वर्ल्ड कप खेलना पक्का था। लेकिन आखिरी समय में उनको डेंगू हो गया और फिर उनकी जगह टीम में श्रीसंत को लेना पड़ा।

अक्षर पटेल ने ये कैसा हाल कर लिया है अब अपना?

*आखिरी समय में वर्ल्ड कप 2023 की टीम से बाहर हुए थे स्पिनर अक्षर पटेल।
*वहीं अब ये खिलाड़ी फिटनेस पर काम करने के लिए पहुंच गया है NCA में।
*पंत के जन्मदिन के मौके पर पटेल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में स्पिनर अक्षर काफी उदास-उदास नजर आ रहे थे।

ये तस्वीर शेयर की हैं स्पिनर अक्षर पटेल ने हाल ही में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshar Patel (@akshar.patel)

टीम इंडिया के 6 खिलाड़ियों का होगा पहला वनडे वर्ल्ड कप

जी हां, इस बार टीम इंडिया में कुल 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेलने उतर रहे हैं। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। वहीं BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ये खिलाड़ी पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलने का उत्साह दिखा रहे हैं। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होगा।

BCCI ने आज शेयर किया है सोशल मीडिया पर ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?