स्पिनर कुलदीप यादव का टूट जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना! - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्पिनर कुलदीप यादव का टूट जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना!

एशिया कप 2022 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav. (Photo by Daniel Kalisz/Getty Images)

एक समय था जब स्पिनर कुलदीप यादव टीम इंडिया का अहम हिस्सा हुआ करते थे, उनकी फिरकी भारत के लिए मैच पलट देती थी। लेकिन अब ये खिलाड़ी हर प्रमुख टूर्नामेंट से बाहर होता जा रहा है और युवा खिलाड़ी कुलदीप की जगह लेते जा रहे हैं।

IPL में छा गए थे स्पिनर कुलदीप यादव

इस साल के IPL में स्पिनर कुलदीप यादव ने दिल्ली टीम से अपना जलवा बिखेरा था, यादव को हर मैच में मौका दिया गया और उन्होंने खुद को साबित करते हुए टीम के लिए कमाल कर दिया।

एशिया कप की टीम में दूर-दूर तक नहीं है स्पिनर कुलदीप यादव का नाम

*एशिया कप 2022 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।
*लेकिन इस टीम में कुलदीप यादव को नहीं किया गया शामिल।
*यादव की जगह रवि बिश्नोई होंगे एशिया कप 2022 की टीम में।
*स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में भी नहीं है स्पिनर कुलदीप यादव का माम।

एशिया कप के लिए कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया

यादव को लेकर भड़के उठे फैन्स

इस बार एशिया कप में दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर को मुख्य टीम में नहीं रखा गया है, इससे फैन्स पहले ही नाराज थे। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव का नाम भी इस टीम से गायब था, जिसने आग में घी डालने का काम किया और सोशल मीडिया पर फैन्स ने BCCI पर जमकर अपना गुस्सा निकाला।

एशिया कप की टीम से मिला है एक संदेश

BCCI ने एशिया कप 2022 के लिए जो टीम चुनी है, लगभग वैसी ही टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए रहने वाली है। बस इस टीम में चोट से सही होकर बुमराह और हर्षल की वापसी आप देख सकते, ये टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर महीने से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

close whatsapp