फिरकी के साथ-साथ खाना पकाने में भी माहिर हैं राशिद खान
राशिद खान ने हाल ही में एक इंस्टा रील की है साझा।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2022 12:26 अपराह्न

स्पिन के जादूगर, फिरकी के फनकार जितने नाम राशिद खान को दिए जाए उतने कम है, 22 गज की पट्टी पर गेंद को घूमा कर मैच पलटना ये खिलाड़ी अच्छी तरह जानता है। लीग कोई सी भी हो और मैदान किसी भी देश का हो, राशिद अपनी गेंदबाजी से कभी निराश नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिकेट के साथ-साथ राशिद खान एक और चीज में भी माहिर हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।
राशिद खान टीम होटल में खाना पकाने में लगे हुए हैं
राशिद खान कई समय से आईपीएल में SRH टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वो लीग नई टीम यानी की गुजरात से खेल रहे हैं। साथ ही गुजरात टीम ने इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन से पहले ड्रॉफ्ट सिस्टम के जरिए अपने नाम कर लिया था, राशिद के साथ-साथ टीम ने कप्तान हार्दिक और शुभमन को भी खरीदा था। वहीं अब गुजरात टीम को राशिद के अनुभव का काफी फायदा हो रहा है और वो लगातार बल्लेबाजों पर अपने स्पिन से दबाव डाल रहे हैं।
*राशिद खान ने हाल ही में एक इंस्टा रील की है साझा।
*इस वीडियो में राशिद खाना पकाते हुए आ रहे हैं नजर।
*फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आया है स्पिनर का नया अवतार।
*सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायरल हो चुका है ये वीडियो।
यहां देखें खाना बनाते हुए खान साहब
बल्लेबाजी में भी कर देते हैं कमाल
दूसरी ओर राशिद खान गेंदबाजी में जितने शानदार है, बल्लेबाजी में भी उतना ही धमाकेदार खेल दिखाते हैं। अपनी बल्लेबाजी के दौरान ये खिलाड़ी कई अलग तरह के शॉट खेलता है जो क्रिकेट की दुनिया से काफी अलग होते हैं, साथ ही राशिद दुनियाभर की टी-20 लीग भी खेलते हैं और उनकी गिनती दुनिया के टॉप खिलाड़ियों में होती है जो कभी भी मैच का रूख पलट सकते हैं।