इतना कुछ होने के बाद भी युजी चहल मानते हैं विराट को अपना दोस्त
हाल ही में ब्रेक लेकर ऑस्ट्रेलिया सैर करने निकली थी टीम इंडिया।
अद्यतन - अक्टूबर 13, 2022 12:16 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और स्पिन गेंदबाज युजी चहल ने एक साथ काफी क्रिकेट खेली है, फिरकी के फनकार को विराट की कप्तानी में काफी मौके मिले थे। साथ ही IPL में युजी RCB टीम में विराट की कप्तानी में खेल चुके हैं, लेकिन 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों के बीच शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में विराट की टीम में नहीं थे युजी चहल
साल 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप यूएई में हुआ था, जहां इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया में युजी चहल की जगह राहुल चाहर का चयन हुआ था और इससे चहल काफी ज्यादा नाराज थे। साथ ही बताया गया था कि तब से ही स्पिनर और विराट कोहली में दूरी बन गई थी।
युजी चहल-विराट के बीच सच में दोस्ती है या ये कैमरे के लिए है?
*हाल ही में ब्रेक लेकर ऑस्ट्रेलिया सैर करने निकली थी टीम इंडिया।
*इसी दौरान युजी चहल ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर देख फैन्स हुए काफी खुश, शायद दोनों के बीच सब कुछ सहीं हो गया है।
*साथ ही युजी ने केएल राहुल सहित बाकी खिलाड़ियों के साथ की मस्ती।
युजी चहल और विराट कोहली की इस तस्वीर का राज क्या है?
कप्तान रोहित शर्मा के साथ हमेशा रहते हैं युजी
स्पिन खिलाड़ी RCB से अलग हो कर काफी दुखी हुआ था
युजी चहल ने सालों तक RCB के लिए IPL खेला था, लेकिन इस साल वो राजस्थान टीम में आ गए और उन्हें RCB से अलग होने का काफी दुख था।