भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर गोलकीपर श्रीजेश का धोनी को लेकर ट्वीट हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर गोलकीपर श्रीजेश का धोनी को लेकर ट्वीट हुआ वायरल

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता कांस्य पदक।

MS Dhoni and Indian Men’s Hockey Team. (Photo Source: Getty Images and Twitter)

भारतीय हॉकी टीम ने 5 अगस्त की सुबह ओलंपिक में 41 साल के पदक के सूखे को खत्म करते हुए जर्मनी के खिलाफ कांस्य पदक मैच में 5-4 के अंतर से जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद पूरी टीम को लगातार देश और विदेश में मौजूद भारतीय फैंस से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इसी बीच भारत को मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने का अब एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल होते देखा जा सकता है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। भारतीय टीम इस कांस्य पदक मुकाबले में एक समय 1-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए अंत में मैच को 5-3 से अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।

इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और इसी कारण संन्यास लेने के बाद भी वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी के खेल को देखते हुए पी आर श्रीजेश भी उनके काफी बड़े फैन हैं और इसी कारण उन्होंने अपने एक ट्वीट में तारीफ करते हुए उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स को पसंद करने के पीछे धोनी को सबसे बड़ा कारण बताया था।

आप मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं माही भाई

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को साल 2020 में अलविदा कह दिया था, लेकिन उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। पी आर श्रीजेश ने भी धोनी के संन्यास लेने पर अपनी प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हुए लिखा था कि माही भाई आप हम सभी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और अपने अपने तरीके से ही संन्यास का ऐलान किया है।

श्रीजेश का टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को कई बार गोल करने से रोकने का काम किया।

यहां पर देखिए श्रीजेश के उस ट्वीट को:

close whatsapp