IPL 2024: RR के सामने फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह, SRH ने एक बार की निराशाजनक शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RR के सामने फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह, SRH ने एक बार की निराशाजनक शुरुआत

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

SRH vs RR (Pic Source-X)
SRH vs RR (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक काफी गलत साबित हुआ है और टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट पावरप्ले में ही खो दिए हैं।

इनफॉर्म बल्लेबाज अभिषेक शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा का विकेट राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन तेज गेंदबाज आवेश खान ने लिया। आवेश खान की गेंद पर अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले में सही तरीके से नहीं लगी और वो कैच आउट हो गए।

आवेश खान ने अपनी टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली सफलता दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अनमोलप्रीत सिंह भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अनमोलप्रीत सिंह का विकेट संदीप शर्मा ने अपने नाम किया। छह ओवर के भीतर ही सनराइजर्स हैदराबाद को दो झटके लग चुके हैं। हालांकि टीम के पास अभी भी ऐसे कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की निराशाजनक शुरुआत

बता दें, अगर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम को हार झेलनी पड़ी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पांचवें पायदान पर है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स पहले पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?