SRH ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने पर हेनरिक क्लासेन को दिया भारी गिफ्ट

“रन बनाओ, सोना ले जाओ” SRH ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने पर हेनरिक क्लासेन को दिया भारी गिफ्ट

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने इंस्टाग्राम पर हेनरिक क्लासेन की एक तस्वीर शेयर की है।

Heinrich Klaasen, IPL 2024 (Photo Source X)
Heinrich Klaasen, IPL 2024 (Photo Source X)

आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है, जिसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पैट कमिंस के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई। इस जीत में हेनरिक क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच के बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खास तोहफा मिला।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हेनरिक क्लासेन ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 80 रनों की अहम पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। जिसके चलते हैदराबाद 277 रन का रिकॉर्ड स्कोर बना सकी। इस मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने इंस्टाग्राम पर हेनरिक क्लासेन की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह सनराइजर्स हैदराबाद के लोगो वाली एक बड़ी सोने की चेन गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं।

हेनरिक क्लासेन को मिला बड़ा भारी गिफ्ट 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

इस सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद KKR से महज चार रन से हार गई थी। इस मैच में भी हेनरिक क्लासेन ने टीम के लिए दमदार खेल दिखाया था। इस मैच में भी क्लासेन ने अपना क्लास दिखाया और सिर्फ 29 गेंदों पर 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 63 रन बनाए थे।

दूसरे मैच में हेनरिक क्लासेन के साथ-साथ ट्रैविस हेड ने 24 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और एडन मार्कराम (28 गेंदों पर नाबाद 42, दो चौके, एक छक्का) ने 55 गेंदों पर 116 रन की साझेदारी की। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। नतीजतन, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

आईपीएल इतिहास में हैदराबाद द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर –

इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़ी पारी का स्कोर 263 रन था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ये कारनामा 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था। पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 257 रन बनाए थे। आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात लायंस के खिलाफ 248 रन बनाए थे। साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 266 रन बनाए थे।

close whatsapp