SRH टीम के खिलाड़ी हुए बेकाबू, जीत के बाद होटल में किया जमकर हंगामा
SRH टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को दी थी मात।
अद्यतन - अप्रैल 10, 2024 1:39 अपराह्न

पंजाब और SRH टीम के खिलाफ हुए मैच में रोमांच अपने चरम पर था, जिसके बाद जीत हैदराबाद टीम की हुई। वहीं अब पैट की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है, ऐसे में सभी खिलाड़ियों का जोश हाई था। वहीं टीम ने असली जश्न तो होटल पहुंचने के बाद मनाया, जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।
अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है SRH टीम का?
वहीं IPL 2024 में SRH टीम ने फिर से जीतना शुरू कर दिया है, साथ ही ये टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। IPL 2024 में हैदराबाद टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 3 मैचों में जीत अपने नाम की है और 2 में हार मिली है। वहीं अब टीम अपना अगला मैच 15 अप्रैल के दिन खेलेगी, जहां हैदराबाद का सामना RCB से होगा और मैच बैंगलोर में खेला जाएगा। उसमें फाफ की टीम की नजरें कमबैक पर रहने वाली है।
SRH टीम का जश्न नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा
*SRH टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को दी थी मात।
*जिसके बाद टीम ने इस जीत का जश्न होटल में जमकर मनाया।
*इस दौरान टीम ने काटा केक, Nitish के चेहरे पर लगाया पूरा केक।
*वहीं कप्तान पैट कमिंस भी केक खाते हुए पहुंचे थे अपने रूम में।
सोशल मीडिया SRH टीम का ये वीडियो आया है सामने
Shashank Singh इस हार के बाद सबसे ज्यादा दुखी थे
वहीं SRH के खिलाफ पंजाब टीम आखिरी ओवर तक लड़ी थी, लेकिन टीम जीत अपने नाम नहीं कर पाई। इस दौरान बल्लेबाज Shashank Singh ने टीम को जीत दिलाने का खूब प्रयास किया था, लेकिन वो असफल रहे। जिसके बाद शशांक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ये बल्लेबाज खुद से बात करते हुए काफी निराश नजर आ रहा था और वो वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे इससे पहले यानी गुजरात के खिलाफ हुए मैच में भी शशांक टीम के लिए जीत के हीरो रहे थे और उनकी शानदार बल्लेबाजी की लय जारी है।