SRH vs KKR: केकेआर को 171 रनों पर समेटने पर मार्को यान्सेन के शुरूआती दो झटकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH vs KKR: केकेआर को 171 रनों पर समेटने पर मार्को यान्सेन के शुरूआती दो झटकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

यान्सेन ने गुरबाज और वेंकटेश को पवेलियन का रास्ता दिखाया

Marco Jansen (Image Credit- Twitter)
Marco Jansen (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, SRH vs KKR: आईपीएल 2023 का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पर खेले जा रहे इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं।

तो वहीं कोलकाता को इतने कम रनों पर रोकने में सनराइजर्स हैदाराबाद के तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि पारी की शुरूआत में ही उन्होंने 2 करारे झटके केकेआर को दिए और राणा एंड कंपनी को बैकफुट पर धकेल दिया।

बता दें कि यान्सेन ने इनफाॅर्म रहमनउल्लाह गुरबाज को गोल्डन डक और वेंकटेश अय्यर को 7 रनों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। दोनों ही खिलाड़ियों को मार्को यान्सेन ने कैच आउट कराया।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 171 रन ही बना पाई है। केकेआर की ओर से रिंकू सिंह 46 और कप्तान नीतीश राणा ही 42 रनों की बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे।

इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 24 तो जेसन राॅय ने 20 रनों को योगदान दिया। तो वहीं आपको हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मार्को यान्सेन के अलावा टी नटराजन ने भी दो विकेट निकाले।

तो भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, एडेन मार्करन और मयंक मारकंडे को एक-एक विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि केकेआर से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा मार्करम एंड कंपनी कर पाती है या नहीं।

close whatsapp