MI vs SRH: मैदान पर सुपरमैन बने एडेन मार्करम, सूर्या भाऊ का कैच पकड़ उन्हें दिखाया पवेलियन का रास्ता
7 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार
अद्यतन - अप्रैल 18, 2023 10:06 अपराह्न

IPL 2023, MI vs SRH: आईपीएल 2023 का 25वां मैच आज 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए हैं।
तो वहीं मुंबई के पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। बता दें कि मुंबई के पारी के 12वें ओवर में हैदराबाद ने कप्तान ने मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का ऐसा कैच पकड़ा है कि इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई है।
गौरतलब है कि मार्को यान्सेन के इस ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद सूर्यकुमार यादव मिड ऑफ के ऊपर से एक शाॅट खेलना चाहते थे और उन्होंने शाॅट खेल दिया, लेकिन हवा में जाती हुई इस गेंद को एडेन मार्करम ने एक दम सुपरमैन की तरह पकड़ लिया। तो वहीं मार्करम के कैच लेने के बाद सूर्यकुमार को खुद विश्वास नहीं हुआ था।
देंखे वायरल वीडियो
Flying man Markram 🥳🥳🥳🥳
SKY got out in the first over itself
M Jansen gets him pic.twitter.com/OZ2eWGr4Ym
— O'Range FIRE 🔥 Idhi (@Sunrisers_Hyd) April 18, 2023
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, पहली पारी:
बता दें कि मैच में हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरन ग्रीन के नाबाद 64 रन रनों की पारी की बदौलत मैच में 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।
इसके अलावा इशान किशन ने 38, रोहित शर्मा ने 28 और तिलक वर्मा ने 37 रनों का योगदान दिया। तो वहीं आपको सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मार्को यान्सेन ने 2 और भुवनेश्वर कुमार व टी नटराजन ने क्रमश: 1-1 विकेट लिया।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि मुंबई से मिले 193 रनों के मजबूत लक्ष्य को एडेन मार्करम एंड कंपनी हासिल कर पाती है या नहीं। हैदराबाद की टीम में मार्करम के अलावा हेनरिक क्लासेन और मयंक अग्रवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं।