IPL 2023: SRH के खिलाफ मुकाबले में इशान किशन ने जड़ा चाबुक शॉट, रोहित के पैर पर लगी गेंद और.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: SRH के खिलाफ मुकाबले में इशान किशन ने जड़ा चाबुक शॉट, रोहित के पैर पर लगी गेंद और….

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

Ishan Kishan and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Ishan Kishan and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने एक पॉवरफुल शॉट खेला। यह गेंद सीधी टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पैर पर जा लगी।

रोहित शर्मा भी इस गेंद की गति को समझ नहीं पाए और इसी वजह से वो समय पर अपनी जगह से नहीं हटे और गेंद सीधे उनके पैर पर जा लगी। यह सब हुआ मुकाबले के चौथे ओवर में। यह ओवर मार्को जानसेन फेंक रहे थे। हालांकि अच्छी बात यह रही कि रोहित शर्मा को ज्यादा चोट नहीं लगी।

बता दें, रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 18 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 28 रन की पारी खेली जबकि इशान किशन ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कैमरून ग्रीन ने 40 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 64* रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

बता दें, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। दोनों ने अभी तक इस सीजन में कुल चार मैच खेले हैं और दोनों ने उसमें दो-दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

सनराइजर्स हैदराबाद:

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

सनराइजर्स हैदराबाद सब्सीट्यूट:

मयंक डागर, उमरान मलिक, अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स

मुंबई इंडियंस:

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

मुंबई इंडियंस सब्सीट्यूट:

शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ

close whatsapp