SRH vs RR Head to Head Records in IPL: सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 का 50वां मैच गुरुवार (2 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - May 1, 2024 11:16 am

SRH vs RR Head to Head Records in IPL: आईपीएल 2024 का 5O वां मैच गुरुवार (2 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। यह मैच इस सीजन के दो बाहुबली टीमों के बीच होने वाला है और इसमें फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।
एक ओर जहां राजस्थान रॉयल्स है जिसने सीजन में अब तक खेले गए 9 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है और आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल पर 16 अंक लेकर टॉप पर बैठे हैं। वहीं, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिसने 9 में से 5 मुकाबले ही जीते हैं और 10 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Head to Head Records (सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड)
राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हार रही है और दूसरी ओर हैदराबाद है जिसके नाम से गेंदबाज और टीमें खौफ खा रही हैं। SRH के बल्लेबाजों ने लगातार धुआंधार बल्लेबाजी की है और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इस सीजन में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसलिए यह मैच दो बाहुबली टीमों के बीच का मुकाबला कहा जा रहा है।
दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो IPL में हैदराबाद और राजस्थान 18 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुके हैं। इन 18 मैचों में से हैदराबाद ने 9 मैच जीते हैं जबकि राजस्थान 9 बार विजयी हुआ है। दोनों टीमें हेड टू हेड में बराबर रही हैं।
SRH vs RR : Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Head to Head Results in IPL
| Date (तारीख) | Winner (विनर) | Won By (जीत) | Venue (स्थान) |
| 07-May-2023 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 4 Wickets | Jaipur |
| 04-Apr-2023 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 72 Runs | Hyderabad |
| 23-Mar-2022 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 61 runs | Pune |
| 27-Sept-2021 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 7 Wickets | Dubai |
| 02-May-2021 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 55 runs | Delhi |
| 22-Oct-2020 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 8 Wickets | Dubai |
| 11-Oct-2020 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 5 Wickets | Dubai |
| 27-Apr-2019 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 7 Wickets | Jaipur |
| 30-Mar-2019 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 5 Wickets | Hyderabad |
| 29-Apr-2018 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 11 Runs | Jaipur |
| 9-Apr-2018 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 9 Wickets | Hyderabad |
| 7-May-2015 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 7 Runs | Mumbai |
| 16-Apr-2015 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 6 Wickets | Visakhapatnam |
| 8-May-2014 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 32 Runs | Ahmedabad |
| 18-Apr-2014 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 4 Wickets | Abu Dhabi |
| 22-May-2013 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 4 Wickets | Delhi |
| 17-May-2013 | SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) | 23 Runs | Hyderabad |
| 27-Apr-2013 | RR (राजस्थान रॉयल्स) | 8 Wickets | Jaipur |