IPL 2024: पैट कमिंस के आने के बाद ऐसी है SRH की बेस्ट Playing XI, 6.8 करोड़ वाले प्लेयर को नहीं मिल रही जगह
सनराइजर्स हैदराबाद पिछले सीजन से काफी मजबूत नजर आ रही है और आगामी संस्करण की ट्रॉफी को टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।
अद्यतन - दिसम्बर 24, 2023 5:07 अपराह्न
मिडिल ऑर्डर: राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, वानिंदु हसरंगा, मार्को जानसेन

राहुल त्रिपाठी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उनका पिछला सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन आगामी संस्करण में वो अपनी टीम की ओर से जबर्दस्त बल्लेबाजी करने को देखेंगे। इसके बाद टीम के कप्तान एडन मार्करम नंबर चार पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मार्करम का रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने नंबर चार पर दक्षिण अफ्रीका के लिए भी काफी रन बनाए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने भी पिछले काफी समय से टी20 क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।
हालांकि फिलिप्स की जगह हेनरिक क्लासेन को खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद ऑलराउंडर में दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी मार्को जानसेन और पैट कमिंस को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।
वानिंदु हसरंगा के लिए पिछले सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को आगामी सीजन में स्पिनर की काफी जरूरत पड़ेगी। यही वजह है कि मार्को जानसेन और वानिंदु हसरंगा में किसी एक खिलाड़ी को ही प्लेइंग XI में चुना जा सकता है।