IPL 2024: पैट कमिंस के आने के बाद ऐसी है SRH की बेस्ट Playing XI, 6.8 करोड़ वाले प्लेयर को नहीं मिल रही जगह
सनराइजर्स हैदराबाद पिछले सीजन से काफी मजबूत नजर आ रही है और आगामी संस्करण की ट्रॉफी को टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।
अद्यतन - दिसम्बर 24, 2023 5:07 अपराह्न
लोअर ऑर्डर: वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन

सनराइजर्स हैदराबाद की तेज गेंदबाजी लाइनअप इस सीजन में भी काफी अच्छी है। टीम के पास भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक है। भुवनेश्वर कुमार को अंतिम ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
वाशिंगटन सुंदर लोअर ऑर्डर में ही आकर बल्लेबाजी करेंगे। यही नहीं सुंदर हैदराबाद टीम के लिए स्पिनर के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उमरान मलिक का प्रदर्शन पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन आईपीएल 2024 में वो भी अपना छाप छोड़ना चाहेंगे।
यह रही आईपीएल 2024 की नीलामी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, मार्को जेनसन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो