'श्रीलंका अभी भी पहुंच सकती है सेमीफाइनल में'- कोच क्रिस सिल्वरवुड का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘श्रीलंका अभी भी पहुंच सकती है सेमीफाइनल में’- कोच क्रिस सिल्वरवुड का बड़ा बयान

सिल्वरवुड ने मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार पारी की सराहना की।

Chris Silverwood (Photo Source: Twitter)
Chris Silverwood (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार के बावजूद श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड आशावादी हैं। उनका मानना है कि श्रीलंका अभी भी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के टॉप-4 में पहुंच सकती है।

बता दें कि क्रिस सिल्वरवुड ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हार के बावजूद उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। साथ ही सिल्वरवुड ने कहा कि लंका लायंस अभी भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकते हैं।

श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने दिया बड़ा बयान 

25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से सुपर 12 का दूसरा मुकाबला 7 विकेट से हारने के बाद श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में मार्कस स्टोइनिस (18 गेंदों पर 59 * रन) की उस तूफानी पारी की सराहना भी की और कहा कि उसकी पारी की बदौलत ही मेजबान टीम के पक्ष में मुकाबला गया।

इसके अलावा उन्होनें कहा कि हम जानते थे कि ऑस्ट्रेलिया अपने नेट रन रेट के कारण हम पर कड़ा प्रहार करेगी, लेकिन जिस तरह से वह (स्टोइनिस) हमारे खिलाफ खेला और गेंद को मारा, वह तारीफ़ के काबिल है।

हमने एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया था- सिल्वरवुड

साथ ही उन्होनें श्रीलंकाई टीम में चोट की चिंताओं के पर भी बयान देते हुए आशावादी जवाब दिया है। जब उनसे यह पूछा गया कि टीम टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए टीम चोटों का सामना कैसे करेगी तो उन्होनें कहा कि फिलहाल कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगी। फिजियो से रिपोर्ट आने से पहले कोई भी फैसला नहीं किया जा सकता है।

उन्होनें आगे कहा कि ठीक है अगर वर्ल्ड कप में कोई इंजरी होती है तो यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। जाहिर है, हम इस बात का जायजा लेंगे कि इस समय खिलाड़ियों की स्थिति क्या है। मेरा मानना है कि अभी किसी तरह के सवालों का जबाव देना जल्दबाजी होगी। इसलिए हमें स्पष्ट रूप से देखना होगा कि खिलाड़ी कहां हैं। एक बार जब फिजियो रिपोर्ट देंगे तो हम आगे की योजना बनाएंगे।

इसके अलावा उन्होनें आगे कहा कि हमने दिखाया कि एशिया कप 2022 में टीम के भीतर आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अभी यह बात महत्वपूर्ण है कि हम फिर से अगले गेम के लिए तैयारी करें। मैं शीर्ष क्रम के खिलाड़ियाो के खेलने के तरीके को दोष नहीं दे सकता। गेंद स्विंग कर रही थी, यह हमारे लिए कठिन था। हम उस तरह के उछाल से वाकिफ नहीं थे जैसा हमें यहां पर्थ में मिला। उन्होनें जिस तरह का खेल दिखा कर प्लेटफाॅर्म सेट किया, उन्होनें अच्छा किया।

 

close whatsapp