ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का किया ऐलान, इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का किया ऐलान, इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह

श्रीलंका को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है।

Sri Lanka Test team
Sri Lanka Test team (Photo by Richard Huggard/Gallo Images/Getty Images)

श्रीलंका को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भी इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी। इस टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका की बात की जाए तो टीम के कप्तानी धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है। कई धाकड़ खिलाड़ियों को श्रीलंका के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। यही नहीं दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी आगामी टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। यह दो खिलाड़ी है सोनल दिनुशा और लाहिरू उदारा। इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और यही वजह है कि उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज कि श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है।

वार्न-मुरली टेस्ट सीरीज के दोनों मैच गाले में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह बना ली है और जून महीने में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह महत्वपूर्ण मैच खेलना है। श्रीलंका टीम अंक तालिका में इस समय पांचवें पायदान पर है। भले ही श्रीलंका टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह ना बना पाए हो लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया को तगड़ी चुनौती देते हुए देखा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, ओशादा फर्नांडो, लाहिरू उदारा, सदीरा समरविक्रमा, सोनल दिनुशा, प्रभात जयसूर्या, जेफरी वेंडरसे, निशन पीरिस, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोन्स्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

close whatsapp