ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया लेकिन... - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया लेकिन…

इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 21 अगस्त से शुरू हो रहा है।

Srilanka Team (Pic Source-X)
Srilanka Team (Pic Source-X)

श्रीलंकाई टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मौजूद है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले फायर अलार्म बजने से अफरातफरी मच गई और श्रीलंकाई टीम को उनके ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाला गया।

दरअसल, मैच शुरू होने से पहले यह खबर सामने आई कि श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया है और इसके पीछे कारण फायर अलार्म का बजना था। हालांकि, यह फायर अलार्म सही नहीं था और इससे मेहमान टीम को कोई परेशानी नहीं हुई। इस घटना के 15 मिनट बाद ही सभी खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम लौट गए।

एकमात्र अभ्यास मैच में श्रीलंका की मिली हार

बता दें, सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंका ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला था, जिसमें उसे 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हार के बावजूद श्रीलंका टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपने पायदान को और बेहतर करेंगे।

क्रिकेट टाइम्स के मुताबिक, श्रीलंका टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि, ‘हम लोगों को कुछ मैच खेलने थे लेकिन हमें मौके नहीं मिले। अभ्यास मैच में हमारी टीम पूरी ताकत के साथ खेलने मैदान पर नहीं उतरी थी। हमने कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया था, लेकिन रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं गया। हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं और पूरा भरोसा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को हम जरूर अपने नाम करेंगे।’

इंग्लैंड भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी रैंकिंग को और बेहतर करना चाहेगी

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 चक्र की अंक तालिका में इंग्लैंड ने 13 मैच में 6 में जीत दर्ज की है और 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था। 57 अंकों के साथ इंग्लिश टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

वहीं श्रीलंकाई टीम चार टेस्ट के बाद चौथे पायदान पर है। उन्होंने दो में जीत दर्ज की है, जबकि दो में उन्हें हार मिली है। टीम के 24 अंक हैं। दोनों ही टीमें अपनी रैंकिंग को और बेहतर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?