श्रीलंकाई टीम के आगामी भारत दौरे को लेकर BCCI ने किया बड़ा बदलाव जिसमें इस फॉर्मेट की सीरीज पहले खेली जाएगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंकाई टीम के आगामी भारत दौरे को लेकर BCCI ने किया बड़ा बदलाव जिसमें इस फॉर्मेट की सीरीज पहले खेली जाएगी

श्रीलंका के भारत दौरे को लेकर मैचों की तारीखों का ऐलान कुछ दिन में BCCI की तरफ से कर दिया जाएगा।

Sri Lanka. (Photo by Alex Davidson/Getty Images)
Sri Lanka. (Photo by Alex Davidson/Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की उस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने आगामी श्रीलंकाई टीम के भारत दौरे के दौरान खेली जाने वाली 2 टेस्ट और 3 टी-20 मैचों की सीरीज में बदलाव को लेकर बात की थी। जिसमें पहले इस दौरे की शुरुआत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होनी थी, जिसके बाद दोनों ही टीमों के बीच में टी-20 सीरीज के मैच खेले जाने थे।

लेकिन अब दोनों ही टीमों के बीच में पहले 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जिसके बाद 2 टेस्ट मैच होंगे। वहीं इस बात की भी अब प्रबल संभावना जताई जा रही है कि बेंगलुरु में खेले जाने वाला आखिरी टेस्ट मैच डे-नाइट हो सकता है। मुख्य शेड्यूल के अनुसार पहले श्रीलंका टीम को टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में 25 फरवरी को खेलना था।

जिसके बाद दोनों ही टीम सीरीज दूसरा टेस्ट मैच 5 मार्च से मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाना था। वहीं इसके बाद 13, 15 और 18 मार्च को 3 टी-20 मैचों का आयोजन मोहाली, धर्मशाला और लखनऊ के मैदान पर होना था। हालांकि SLC की तरफ से BCCI को रिक्वेस्ट की गई थी कि वह इस सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए पहले टी-20 सीरीज का आयोजन करा ले ताकि पहले से ही बायो-बबल का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को अधिक पेशानी  ना उठानी पड़े।

ऑस्ट्रेलिया से सीधे टी-20 सीरीज खेलकर भारत आएगी श्रीलंकाई टीम

दरअसल श्रीलंका क्रिकेट टीम को भारत के दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसका समापन 20 फरवरी को होगा। इसके बाद टीम के खिलाड़ी वहां से सीधे भारत के लिए रवाना होने के साथ यहां पर 3 मैचों की होने वाली टी-20 सीरीज का हिस्सा बनेंगे। हालांकि अभी सीरीज के नए कार्यक्रम की तारीखों को लेकर BCCI की तरफ से किसी तरह का ऐलान नहीं किया गया है।

जिसमें बोर्ड की तरफ से ऐसा फैसला भी लिया जा सकता है कि टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट मैच का आयोजन सिर्फ मोहाली के मैदान में किया जाए वहीं इसके दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के मैदान पर डे-नाइट खेला जाए। क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते सामने आए हालात को भी अब तारीखों का ऐलान करने से पहले ध्यान में रखा जाएगा।

close whatsapp