टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर रवि अश्विन ने कहा- ‘मैं अभी भी मौकों का इंतजार कर रहा हूं’
अश्विन ने अपनी कप्तानी के अलावा हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अद्यतन - Jan 10, 2023 5:46 pm

पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कई खिलाड़ियों ने की है। बता दें कई खिलाड़ियों को परखने के लिए टीम इंडिया मैनेजमेंट ने कप्तानी के लिए कई खिलाड़ी आजमाए, जिसमें से जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, शिखर धवन और हार्दिक पांड्या का नामसबसे ऊपर है।
हालांकि टीम इंडिया मैनेजमेंट ने कप्तानी के विकल्प के तौर पर अनुभवी ऑलराउंडर रवि अश्विन के नाम पर कभी भी विचार नहीं किया। बता दें कि कई महत्वपूर्ण मौकों पर अश्विन ने टीम इंडिया को कठिन परिस्थितियों में मैच जिताया है। टेस्ट मैच में बल्लेबाजी में अश्विन के नाम कई शानदार रिकाॅर्ड मौजूद है। बता दें कि अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक दर्ज हैं।
लेकिन कभी भी उनके नाम पर कप्तानी के लिए चर्चा नहीं की गई। तो वहीं अब टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर 36 साल के दिग्गज ऑलराउंडर ने अपना रुख साफ कर दिया है। अश्विन ने कहा है कि वह बस अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर अश्विन ने साफ किया अपना रूख
न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रवि अश्विन ने टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर कहा कि एक बार मैं जब खेल से संन्यास लेलूंगा, तो मुझे लगता है कि मेरे पास इसका जबाव होगा। लेकिन तब तक मेरे सपने खुले रहेंगे, मैं मौकों का इंतजार कर रहा हूं।
हार्दिक की कप्तानी को लेकर अश्विन ने कही ये बड़ी बात
तो वहीं अपने इस इंटरव्यू में रवि अश्विन ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर कहा कि वह एक बहुत ही चालाक क्रिकेटर है। मुझे जो उनके बारे में चीज पसंद है वो है उनका शांत स्वभाव। क्योंकि वह शांत स्वभाव और तनावमुक्त रहते हैं तो मुझे लगता है कि इससे टीम का माहौल काफी शांत रहता है और खिलाड़ी एक यूनिट के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।