बड़ी मुश्किल से खुद को संभाल रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा, चेहरे की उदासी बता रही है सारी कहानी
टीम इंडिया के अभ्यास का एक वीडियो आया है सामने।
अद्यतन - Jan 3, 2024 11:58 am

कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम ने वर्ल्ड कप में एक अलग ही माहौल बना दिया था, लेकिन जैसे ही टीम इंडिया फाइनल मैच हारी। वैसे ही टीम के लिए सब कुछ बदल गया, साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी वर्ल्ड कप फाइनल की हार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और इसका सबूत है इन दोनों खिलाड़ियों का उदास चेहरा।
कप्तान रोहित शर्मा का तो बल्ला ही नहीं चल पा रहा है
वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से रोहित शर्मा ब्रेक पर चले गए थे, वहीं करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी की। लेकिन ऐसा लग रहा है कि 22 गज पर कप्तान रोहित का मन नहीं लग रहा है, जहां हिटमैन पहले टेस्ट मैच में सिर्फ और सिर्फ 5 रन ही बना पाए। साथ ही दोनों पारियों में उनको रबाडा ने अपना शिकार बनाया, वहीं पहले टेस्ट मैच के दौरान कप्तान में किसी तरह का कोई उत्साह नजर नहीं आया।
हमारे कप्तान रोहित शर्मा को ये हो क्या गया है?
*टीम इंडिया के अभ्यास का एक वीडियो आया है सामने।
*इस वीडियो में टीम के कप्तान रोहित भी आ रहे हैं नजर।
*कई जगह काफी उदास दिखे रोहित, नहीं दिखी पहली वाली बात।
*अभी भी शायद हिटमैन वर्ल्ड कप हार से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
इस वीडियो में निराश-निराश नजर आए कप्तान रोहित शर्मा
नए साल पर दिखी थी चेहरे पर मुस्कान
जी हां, नए साल के मौके पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए विश किया था, इस दौरान कप्तान रोहित का भी एक पोस्ट सामने आया था। जहां इस पोस्ट की तस्वीर में हिटमैन ने अपनी वाइफ के साथ में एक पोज दिया था, साथ ही लंबे समय बाद रोहित मुस्कुराते हुए नजर आए थे। एक वीडियो में हिटमैन ने खुलासा किया था कि वर्ल्ड कप हार के बाद उनके परिवार ने उनको काफी संभाला था।