Asia Cup 2023: श्रीलंका के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटने, मेजबान ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: श्रीलंका के सामने बांग्लादेश ने टेके घुटने, मेजबान ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की

चारिथ असलंका ने 92 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

Srilanka Team (Pic Source-Twitter)
Srilanka Team (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, बांग्लादेश ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और टीम 43 ओवर के भीतर ही 164 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हसन शान्तो के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा। नजमुल हसन शान्तो ने इस मैच में 122 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 89 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

उनके अलावा मोहम्मद नईम ने 23 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। तौहीद हृदय ने 41 गेंदों पर 20 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से महीष तीक्षणा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 8 गेंदों में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा मथीशा पथिराना ने 7.4 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट झटके।

श्रीलंका ने जीता शानदार मुकाबला

जवाब में मेजबान की शुरुआत काफी खराब रही। अनुभवी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने तीन गेंदों पर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाथुम निस्सांका ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रनों की पारी खेली।

सदीरा समरविक्रमा ने इस मुकाबले में 77 गेंदों में छह चौकों की मदद से 54 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि चारिथ असलंका ने 92 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

कप्तान दासुन शनाका ने 14* रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ने 10 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे। यह श्रीलंका की वनडे प्रारूप में लगातार 11वीं जीत है। मेजबान ने इस लक्ष्य को 42.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

https://twitter.com/hamxashahbax21/status/1697233941663555678?s=20

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?