श्रीलंका ने आयरलैंड को दूसरे टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 10 रनों से मात देकर दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका ने आयरलैंड को दूसरे टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 10 रनों से मात देकर दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज को किया अपने नाम

श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Srilanka Won Against Ireland Test Series (Pic Source-Twitter)
Srilanka Won Against Ireland Test Series (Pic Source-Twitter)

श्रीलंका ने आयरलैंड को गाले में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 10 रनों से मात दी। बता दें, पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को एक पारी और 280 रनों से हराया था। श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 492 रन बनाए। टीम की ओर से पॉल स्टर्लिंग ने 188 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 229 गेंदों में 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। एंड्रयू बालबर्नी ने 95 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने पहली पारी में 5 विकेट झटके।

इसके बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी को 3 विकेट खोकर 704 रन पर घोषित किया। टीम की ओर से कुसल मेंडिस ने 291 गेंदों में 18 चौके और 11 छक्कों की मदद से 245 रन की पारी खेली जबकि निशान मदुष्का ने 205 रन का योगदान दिया। एंजेलो मैथ्यूज ने 114 गेंदों में छह चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 115 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से कर्टिस कैम्फर, ग्राहम हुमे और एंडी मैकब्राइन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

श्रीलंका ने जीती दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज

आयरलैंड अपनी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 202 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हैरी टैक्टर ने 189 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 85 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 46 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका की ओर से रमेश मेंडिस ने 5 विकेट झटके जबकि प्रभात जयसूर्या ने दो विकेट हासिल किए। असिथा फर्नांडो ने तीन विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि प्रभात जयसूर्या ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया।

close whatsapp