टी-20 वर्ल्ड कप 2022: भारतीय पारी के खत्म होते ही सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली आपस में मिले गले, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: भारतीय पारी के खत्म होते ही सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली आपस में मिले गले, आप भी देखें वीडियो

जहां एक तरफ विराट कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62* रन बनाए वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51* रन की आक्रामक पारी खेली।

suryakumar yadav and virat kohli (pic source-twitter)
suryakumar yadav and virat kohli (pic source-twitter)

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के शानदार नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। धीमी शुरुआत होने के बावजूद भारतीय टीम ने शानदार छक्के के साथ अपनी पारी को संपन्न किया। बता दें, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95* रन की बहुमूल्य साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज भारतीय पारी के संपन्न होने के बाद एक दूसरे के गले मिले और अपने हाथों को तेजी से आसमान की ओर उठाया।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की शुरूआत एक बार फिर से काफी खराब रही और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रन की बहुमूल्य साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने इस मैच में 39 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। जहां एक तरफ विराट कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62* रन बनाए वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51* रन की आक्रामक पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर लोगन वैन बीक को छक्का जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के पूरा होने के बाद ही दोनों बल्लेबाज एक दूसरे के गले मिले और विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद अर्धशतक को बेहतरीन तरीके से मनाया।

ये रही वीडियो:

https://twitter.com/Vaishnaviiyer14/status/1585553275465580544?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1585553275465580544%7Ctwgr%5Eaba53dcec6d26f8c1de74f934580fcb10cc9dbc5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Ft20-world-cup-2022-suryakumar-yadav-and-virat-kohli-celebrate-uniquely-after-ending-indias-innings-on-a-high%2F

बता दें, भारत ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर ली है। यह उनका ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा मुकाबला है। टीम के लिए यह मुकाबला जीतना भी बेहद जरूरी है।

भारतीय बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया है और अब पूरा दारोमदार गेंदबाजों के ऊपर है कि वो इस मैच को भारत की झोली में किस तरीके से डालते हैं। टीम के गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

close whatsapp