सरफराज खान से लेकर नीतीश कुमार रेड्डी: टॉप 10 भारतीय डेब्यूटेंट जिन्होंने 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत लिया सभी का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

सरफराज खान से लेकर नीतीश कुमार रेड्डी: टॉप 10 भारतीय डेब्यूटेंट जिन्होंने 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत लिया सभी का दिल

जानिए 10 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने 2024 में डेब्यू किया और अपने धमाकेदार प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)
Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया का प्रदर्शन 2024 में मिलाजुला रहा। पहले छह महीने टीम का दुनियाभर में डंका बजा, तो वहीं बाकी के छह महीने टीम को संघर्ष करना पड़ा। इसके बावजूद कई युवा खिलाड़ियों ने मेन इन ब्लू के लिए डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीता।

वहीं 2024 में ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। हाल ही में दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

ऐसे में अब युवा खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। हाल ही में मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यह बयान दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है, क्योंकि ड्रेसिंग रूम में कई सच्चे लोग हैं। ड्रेसिंग रूम में आने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है आपका बेहतरीन प्रदर्शन करना।’

इस आर्टिकल में आज हम आपको उन 10 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 2024 में डेब्यू किया और अपने धमाकेदार प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

10- नीतीश कुमार रेड्डी

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)
Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

नीतीश कुमार रेड्डी के लिए 2024 का साल बेहतरीन रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से तीन टी20 मैचों में 45 की औसत से 90 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने अभी तक चार मैचों में 49 की औसत से 294 रन बनाए हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी ने गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी है।

Page 1 / 10
Next

close whatsapp