अचानक टीम इंडिया के डग आउट में घुसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, चैक करने लगे विराट का बल्ला!
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन है आज।
अद्यतन - फरवरी 10, 2023 3:05 अपराह्न

आज नागपुर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरा दिन का खेल खेला जा रहा है, वहीं ये दूसरी दिन कभी टीम इंडिया के नाम रहा तो कभी ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम रहा। इस बीच ब्रेक के दौरान एक गजब का नजारा देखने को मिला, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और इस तस्वीर में विराट कोहली भी शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप रहे विराट कोहली
टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली से बल्लेबाजी में काफी ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन फैन्स की ये उम्मीद महज उम्मीद ही रह गई और कोहली बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। जहां अपनी पारी में विराट सिर्फ और सिर्फ 12 रन ही बना पाए।
विराट कोहली का बल्ला देखने क्यों आए थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी?
*टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन है आज।
*मैच के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी दिखे टीम इंडिया के डग आउट में।
*उस्मान ख्वाजा और स्मिथ पहुंचे विराट के पास, देखने लगे उनका बल्ला।
*इस दौरान तीनों के बीच हो रही थी बल्ले को लेकर काफी बात।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और विराट कोहली की तस्वीर

कप्तान रोहित शर्मा ने नहीं किया फैन्स को निराश
वहीं दूसरी ओर आज नागपुर के मैदान में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैन्स को खुश कर दिया, जहां आज हिटमैन के बल्ले से एक शानदार शतक निकला और उनके शतक से टीम को मजबूती मिली । रोहित ने अपने पारी में 212 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए, हिटमैन को पैट कमिंस ने बोल्ड किया।