Steve Smith Completed 200th Test catch: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 200 कैच

Steve Smith takes 200th Test catch: स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 200 कैच

Steve Smith Completed 200th Test catch: स्टीव स्मिथ टेस्ट इतिहास में 200 कैच पूरे करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गैर-विकेटकीपर बन गए हैं।

Steve Smith (Photo Source: Twitter)
Steve Smith (Photo Source: Twitter)

Steve Smith Completed 200th Test catch: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और शानदार फील्डर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने गॉल में इतिहास रच दिया है। टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन और 3 शतक पूरे करने के बाद, अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्मिथ टेस्ट इतिहास में 200 कैच पूरे करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गैर-विकेटकीपर बन गए हैं।

इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले ही दिन स्मिथ ने कमिंडु मेंडिस और प्रभात जयसूर्या के कैच लपककर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग (196 कैच) को पीछे छोड़ दिया था। तब उनके नाम 197 कैच हो गए थे। लेकिन अब चौथे दिन उन्होंने 200 कैच पूरे कर इस सूची में सबसे ऊपर अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई (गैर-विकेटकीपर) खिलाड़ी (Steve Smith Completed 200th Test catch)

1. 200 – स्टीव स्मिथ*

2. 196 – रिकी पोंटिंग

3. 181 – मार्क वॉ

4. 157 – मार्क टेलर

टेस्ट इतिहास में 200+ कैच लेने वाले खिलाड़ी

स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले केवल पांचवें गैर-विकेटकीपर खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल इन चार दिग्गजों ने हासिल की है:

1. राहुल द्रविड़ (210 कैच)

2. जो रूट (207* कैच)

3. महेला जयवर्धने (205 कैच)

4. जैक्स कैलिस (200 कैच)

5. स्टीव स्मिथ (200* कैच)

स्टीव स्मिथ का अनोखा रिकॉर्ड

दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में 150 से ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों में प्रति पारी सबसे ज्यादा कैच का औसत स्टीव स्मिथ का ही है। यह उनके बेहतरीन फील्डिंग कौशल और खेल में उनके अभूतपूर्व योगदान को दर्शाता है।

लंबे फॉर्मेट में शतकों के मामले में पांचवें स्थान पर है स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में शतकों के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट की बराबरी कर ली है। वह इस फॉर्मेट में पांचवें सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर 51 शतकों के साथ पहले स्थान पर है। जैक्स कैलिस (45) दूसरे, रिकी पोंटिंग (41) तीसरे और कुमार संगकारा (38) चौथे स्थान पर है। वहीं जो रूट,  राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ 36-36 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

close whatsapp