भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - Nov 23, 2023 8:23 pm

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉक्टर ए एस राजशेखरा रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें, दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 मैच खेले जाने हैं जिसमें से पहले मैच शुरू हो चुका है।
पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और टीम के सलामी बल्लेबाज Matthew Short 11 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 41 गेंद में 8 चौकों की मदद से 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने भारत के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
यही नहीं स्टीव स्मिथ ने जोश इंग्लिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। हालांकि महत्वपूर्ण समय पर स्टीव स्मिथ रनआउट हो गए। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें दूसरा विकेट भी मिल चुका है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
बता दें, इस टी-20 सीरीज में कई अनुभवी खिलाड़ियों को भारत की ओर से आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और कई युवा खिलाड़ियों को उनकी जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
जहां एक तरफ भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तानी मैथ्यू वेड कर रहे हैं। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम अब इसको पूरी तरह से भूलना चाहेगी और टी-20 सीरीज को वो अपने नाम करना चाहेगी। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। अब देखना यह है कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?