IND vs AUS, 1st T20I: सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापट्नम में खेला जा रहा है।
अद्यतन - नवम्बर 23, 2023 6:45 अपराह्न

IND vs AUS: भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्नम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें हाल में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमखम दिखाते हुए नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से मात देकर छठी बार खिताब पर कब्जा किया। लेकिन यह टी-20 फॉर्मेट है, यहां की चुनौतियां वनडे से अलग रहने वाली है।
टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम ने 3-0 से जीत हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
IND vs AUS यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत (India):
ऋतुराज गायकवाड़, यश्सवी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस, एरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिश, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान व विकेटकीपर), सीन ऐबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनड्रॉर्फ, तनवीर सांघा
IND vs AUS हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):
| Matches Played | 26 |
| India Won | 15 |
| Australia Won | 10 |
| N/R | 1 |
जानें कैसा रहेगा विशाखापट्नम की पिच का हाल –
ACA-VDCA Cricket Stadium की पिच तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को ही बहुत मदद करती है। पिछले 10 मैचों में यहां पहली पारी में बल्लेबाजी का औसत स्कोर 132 रन है। इस स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ज्यादा मैच जीते हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां 67 प्रतिशत मैच जीते हैं। इस मैदान में टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।