AUS v WI: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तो बीच टेस्ट मैच में अपना कप्तान बदल दिया
फील्डिंग के दौरान कमिंस को चोट लगने के बाद स्टीव स्मिथ ने संभाली कमान।
अद्यतन - Dec 3, 2022 2:15 pm

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय करीब सात साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, और दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के रेड बाॅल क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच के दौरान मैदान से बाहर जाना पड़ा है। बता दें कि वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी के दौरान उन्हें फील्डिंग करते हुए कुछ तकलीफ महसूस हुई और इसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
स्टीव स्मिथ को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वहीं पैट कमिंस के मैदान से बाहर जाने के बाद टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आए। साथ ही बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बाद की जानकारी दी है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले कमिंस को क्वाड्रिसेप्स में हल्का दर्द हुआ। इसके बाद वह मैदान पर वापस फील्डिंग कर।
कमिंस की इस चोट के बारे में आपको बताएं तो अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह बचे हुए मैच में मैदान पर गेंदबाजी करने वापस जाएंगे या नहीं। बता दें कि मेडिकल टीम पैट कमिंस की इस चोट पर नजर बनाए हुए हैं और चोट की जांच करने के बाद इस बात का फैसला होगा कि कमिंस क्या गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं या उन्हें और आराम की जरूरत है।
वहीं वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच का हाल बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मार्नस लाबुशाने (204) और स्टीव स्मिथ के 200 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 598 रनों पर अपनी पारी घोषित की।
तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस (3 विकेट) और मिचेल स्टार्क (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मेहमान टीम को 283 रनों पर आउट कर दिया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 182 रनों पर खत्म किया और 497 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज के सामने रखा।