'वह भारत की हर परिस्थितियों से परिचित है'- स्टीव स्मिथ की कप्तानी को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह भारत की हर परिस्थितियों से परिचित है’- स्टीव स्मिथ की कप्तानी को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान

पारिवारिक कारणों के चलते स्वदेश लौट गए हैं पैट कमिंस।

Ravi Shastri Steve Smith (Photo Source: Twitter)
Ravi Shastri Steve Smith (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों के चलते भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली इनिंग में 109 रनों ऑलआउट कर दिया। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री स्टीव स्मिथ की कप्तानी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। शास्त्री का मानना है कि कमिंस की तुलना में स्मिथ बेहतर तरीके से भारतीय परिस्थिति को समझते हैं।

स्मिथ की एकाग्रता शानदार है- रवि शास्त्री

भारत के खिलाफ पहली पारी में बतौर कप्तान स्टीव स्मिथ शानदार नजर आए। स्टीव स्मिथ ने जिस बार भी रिव्यू के लिए मांग की, वो हर बार उनकी पक्ष में रहा। पैट कमिंस के स्वदेश लौटने के बाद स्मिथ ही कप्तानी के लिए सबसे बेहतर विकल्प थे। रवि शास्त्री भी ऑस्ट्रेलिया के इस निर्णय से खुश नजर आ रहे हैं।

रवि शास्त्री ने The Age के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के पास स्टीव स्मिथ के रूप में एक रेडी-मेड रिप्लेसमेंट है। मुझे लगता है और वह काम करेगा। कप्तानी की जिम्मेदारी एक अलग ही माइंडसेट लेकर आती है। स्मिथ की एकाग्रता शानदार है, एक कप्तान के रूप में उनका बस बल्लेबाजी औसत देखना होगा। वह उन खिलाड़ियों में से हैं जो कप्तानी करते वक्त अतिरिक्त काम का बोझ उठाता है।’

भारतीय परिस्थिति को स्मिथ काफी बेहतर तरीके से समझते हैं- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री स्टीव स्मिथ को पैट कमिंस से ज्यादा अनुभवी बताते हुए कहा कि, ‘उन्हें भारतीय परिस्थितियों के बारे में अच्छी समझ है। वह भारत में पहले भी कप्तानी कर चुके हैं, आईपीएल के दौरान भी उन्होंने अच्छा खासा समय बिताया और कप्तानी भी की। वह भारत में क्रिकेट परिस्थितियों को पैट कमिंस से ज्यादा अच्छे से समझते हैं।’

वहीं बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच की करें तो आर्टिकल लिखें जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में 96 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा (47 रन) और मार्नस लाबुशेन (26 रन) पर इस वक्त क्रिज पर मौजूद हैं।

close whatsapp