ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा, जैसे ही दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ड्रेसिंग रूम पहुंचे उन्होंने….
द हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक माइकल डी वेनुटो ने कहा कि, 'मैंने अभी तक स्मिथ से बात नहीं की है लेकिन उन्हें इन परिस्थितियों में खेलना काफी पसंद है।'
अद्यतन - फरवरी 22, 2023 1:22 अपराह्न

दिल्ली में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेजबान टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। अच्छी शुरुआत होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में मात्र 113 रन पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट झटके जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
113 रन पर ऑलआउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे और भारत ने 115 रन के लक्ष्य को 6 विकेट लेते बना लिया। भारत ने पहला टेस्ट नागपुर में एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया।
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में कई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया जिसमें उन्हें अपना विकेट भी गंवाना पड़ा। इन्हीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी थे जो स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की तमाम लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।
इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी कोच माइकल डी वेनुटो ने इस बात का खुलासा किया कि स्टीव स्मिथ जैसे ही आउट होकर ड्रेसिंग रूम पहुंचे वो गुस्से से पागल हो गए। स्मिथ को अपने ऊपर इस बात का गुस्सा था कि उन्होंने यह शॉट क्यों खेला। माइकल डी वेनुटो ने बताया कि उन्होंने किसी भी क्रिकेटर से बात नहीं की और सभी को उनके गुस्से के बारे में अच्छी तरह से पता था।
स्टीव स्मिथ अपने आउट होने के तरीके से काफी निराश थे: माइकल डी वेनुटो
द हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक माइकल डी वेनुटो ने कहा कि, ‘ मैंने अभी तक स्मिथ से बात नहीं की है लेकिन उन्हें इन परिस्थितियों में खेलना काफी पसंद है। उन्हें इस चीज से काफी गुस्सा आ रहा होगा कि वो यहां अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। जब वो आउट हुए और ड्रेसिंग रूम में आए तब उन्हें पता था कि यह काफी खराब शॉट था। मेरे हिसाब से अब तमाम लोगों को पता चल चुका होगा कि क्या करना है और कैसे इन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करनी है।’
उस्मान ख्वाजा को लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच ने कहा कि, ‘ख्वाजा ने पहली पारी में काफी अच्छी तरह से बल्लेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान और उपमहाद्वीप में भी काफी स्वीप शॉट खेले हैं और यह उनका खेल है। मुझे लगता है कि जब कोई भी खिलाड़ी अपने डिफेंस पर भरोसा करना छोड़ देता है तब वो स्वीप शॉट खेलने को देखता है जो सही बात नहीं है।’