मई 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

मई 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 67वां मुकाबला खेला जा रहा है।

Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)

1- यशस्वी जयसवाल ने रचा इतिहास, शॉन मार्श को पछाड़ा

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में 14 पारियों में 625 रन बनाए हैं और उन्होंने शॉन मार्श के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। बता दें, यशस्वी जयसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था जिन्होंने 2008 सीजन में 11 पारियों में 616 रन बनाए थे।

2- आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट के अगले सत्र के लिए दो बड़े बदलाव की पहल की

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए 2 बड़े बदलाव की पहल की है। उनकी मानें तो अगले सीजन से अगर कोई टीम बड़े अंतर से जीती है तो उन्हें बोनस अंक जरूर मिलना चाहिए और टूर्नामेंट के फाइनल लेग में मुकाबले लगातार खेले जाने चाहिए ताकि टीम एक दूसरे के रिजल्ट को लेकर ज्यादा चिंतित ना हो।

3- चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन

इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 67वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए।

जहां एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों में तीन चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 रनों की बहुमूल्य पारी खेली वहीं दूसरी ओर डेवॉन कॉनवे ने 52 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

4- डेवॉन कॉनवे की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स इस समय दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर हावी

इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 67वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन की बेहतरीन पारी खेली।

5- IPL 2023 में 5 बार डक पर आउट होने के बाद जोस बटलर ने खुद को किया जमकर ट्रोल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन बल्लेबाज जोस बटलर का फॉर्म काफी निराशाजनक रहा है। वो इस सीजन में 5 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। हाल ही में संजू सैमसन ने एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें वो, चहल और बटलर आपस में बात कर रहे हैं।

इस तस्वीर पर बटलर ने कमेंट किया कि, ‘बिरयानी नहीं…सिर्फ डक Pancake।’

6- इशांत शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर किया बड़ा खुलासा

अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि 2018 में जसप्रीत बुमराह ने knuckle Ball को लेकर उन्हें काफी चीजों के बारे में बताया था और आज बुमराह की वजह से ही वो इसे अच्छी तरह फेंक पाते हैं।

7- लाहौर में बाबर आजम को आबकारी अधिकारियों ने रोका

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को लाहौर में आबकारी अधिकारियों ने रोका क्योंकि वो वहां के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट की मानें तो बाबर आजम की गाड़ी की नंबर प्लेट में अंक बहुत ही छोटे लिखे हुए थे और यह सही बात नहीं है। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान को तुरंत से बदलने की सलाह दी है।

8- रियान पराग ने GT और SRH के सामने जोड़े हाथ

19 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को जबरदस्त मात दी और वो अभी भी क्वालिफिकेशन की दौड़ में बने हुए हैं। इसी को लेकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से अपील की है कि वो अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करें ताकि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो सके।

9- दिल्ली में अपनी टीम के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले को देखने के लिए CSK फैंस ने टीम बस के पास गए और…

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस काफी हैं और मैच शुरू होने से पहले जब उनकी टीम की बस स्टेडियम आ रही थी तब तमाम फैंस एक जगह इकट्ठा हो गए और उन्होंने बस को चारों तरफ से घेर लिया। वो बस अपने पसंदीदा खिलाड़ी और महेंद्र सिंह धोनी को देखना चाहते थे।

10- लियम लिविंगस्टोन के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट होने को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लियम लिविंगस्टोन के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक जिस तरीके से इंग्लिश बल्लेबाज आउट हुए और उसके बाद वापस हंसकर पवेलियन लौटे अगर उनकी जगह कोई भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा किया होता तो लोग उनके Attitude को लेकर बात करते।

11- हरभजन सिंह ने मथीशा पथिराना को लेकर दिया बड़ा बयान

हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने एक बेहतरीन कैनवास का इस्तेमाल काफी अच्छी तरह से किया है और उनका गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अलग है इसलिए बल्लेबाज उनको सही तरीके से नहीं पढ़ पा रहे हैं।

12- LSG बनाम KKR मुकाबले से पहले मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान

आज यानी 20 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 68वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला जाएगा। इस मैच से पहले LSG के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि, ‘ गौतम गंभीर हमारे लिए हमेशा एक बड़ी बात रहे हैं और उन्हें पता है कि कोलकाता के ईडन गार्डंस में कैसे अच्छा प्रदर्शन करना है।’

close whatsapp