रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इरफान पठान की स्विंग गेंदबाजी के तमाम लोग हुए कायल, ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इरफान पठान की स्विंग गेंदबाजी के तमाम लोग हुए कायल, ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया

10 सितंबर को खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (RSWS) 2022 के पहले मुकाबले में इंडियन लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रन से मात दी।

irfan pathan (pic source-twitter)
irfan pathan (pic source-twitter)

10 सितंबर को खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (RSWS) 2022 के पहले मुकाबले में इंडियन लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रन से मात दी। इस मैच में तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। टीम की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने सर्वाधिक 42 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 82* रन जड़े। स्टुअर्ट बिन्नी के अलावा सुरेश रैना ने 22 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन और यूसुफ पठान ने 15 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 35* रन की आक्रामक पारी खेली। इस मुकाबले में इरफान पठान ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इरफान पठान की स्विंग गेंदबाजी ने सबका दिल जीता

बता दें, 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान जोंटी रोड्स ने 27 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 38* रन की धुआंधार पारी खेली।

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर इरफान पठान ने 3 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट झटका। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में एडी ली का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। इस मुकाबले में भले ही इरफान पठान ने 9.7 के इकोनामी रेट से गेंदबाजी की है लेकिन उनकी स्विंग गेंदबाजी का हर कोई कायल हो चुका है। उनकी स्विंग गेंदबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।

तमाम लोग सोशल मीडिया पर उनकी स्विंग गेंदबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, इरफान पठान को भारत के बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में से एक माना जाता है। सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भी पठान ने भारतीय टीम को कई मुकाबले में जीत दिलाई है। इरफान पठान के अलावा स्पिनर राहुल शर्मा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। इंडिया लीजेंड्स अपना अगला मुकाबला वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ 14 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में खेलेगी।

यह रही ट्विटर में लोगों की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/atharvabhinge/status/1568671387216392193?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568671387216392193%7Ctwgr%5E9f1a2625471a457b9f78756fa46c5a39d0bb65d7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fstill-the-best-indian-swing-bowler-twitter-in-awe-of-irfan-pathans-bowling-in-road-safety-world-series%2F

close whatsapp