‘2012 से डबल्स चुरा….’- क्या मैदान में विराट कोहली ने खुद ही की अपनी बड़ाई? वायरल वीडियो से जानें पूरी सच्चाई
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद विराट कोहली 87 रन पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।
अद्यतन - जुलाई 21, 2023 12:11 अपराह्न

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मुकाबला खेल रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विराट कोहली आज भी मैदान में उसी एनर्जी के साथ कदम रखते हैं, जैसे कोई डेब्यूडेंट रखता है। विराट कोहली मैदान में उत्सुकता दिखाने के साथ-साथ अपने आक्रमक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। और इन सबके अलावा विराट कोहली की शानदार फिटनेस सब पर चार चांद लगाने का काम करती है।
विराट कोहली की फिटनस सिर्फ आज के खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि भविष्य के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली इस वक्त शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं 2012 से डबल्स ले रहा हूं। लेकिन क्या सच में यह आवाज किंग विराट कोहली की है?
विराट कोहली के फिटनेस का हर कोई है दीवाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली एक बार फिर मैदान में अपनी शानदार फिटनेस दिखाते हुए नजर आए। पहले दिन के अंत में विराट कोहली ने डबल रन की संभावना को भांपते हुए अपने पॉर्टनर रवींद्र जडेजा के साथ डबल लेने के लिए प्रयास किया। विराट कोहली ने अपनी क्रीज पर पहुंचने के लिए एक सफल डाइव भी लगाई।
हालांकि अगली गेंद फेंके जाने से पहले स्टंप माइक ने एक कमेंट कैद कर लिया। जिसमें कहा गया कि, ‘Stealing doubles since 2012’ ‘2012 से डबल्स चुरा रहा है’। कुछ फैंस का कहना है कि यह विराट कोहली की कह रहे थे। लेकिन वहीं कुछ फैंस ने नोटिस किया कि वह आवाज विराट कोहली की नहीं थी। लेकिन वह वेस्टइंडीज विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा की आवाज थी। मैदान में जोशुआ दा सिल्वा की बात सुनकर विराट कोहली हंसते हुए भी नजर आए।
यहां देखें वो वीडियो-
https://twitter.com/133notout/status/1682134035521495040?s=20
पहले दिन के खेल के बाद विराट कोहली (87 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है। अपने 500वें मुकाबले को यादगार बनाने के लिए शतक से विराट कोहली बस कुछ ही कदम दूर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड विराट कोहली टेस्ट करियर का 29वां शतक और अंतरराष्ट्रीय करियर का 76वां शतक पूरा करेंगे। पहले दिन के अंत तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा भी इस वक्त (36 रन) पर नाबाद क्रज पर मौजूद है। दूसरे दिन दोनों ही बल्लेबाज शानदार खेल दिखाना चाहेंगे।