"मेरी तुलना उनसे करना बंद कर दो..." स्मृति मंधाना ने Virat Kohli को लेकर ऐसा बयान क्यों दिया?

“मेरी तुलना उनसे करना बंद कर दो…” स्मृति मंधाना ने Virat Kohli को लेकर ऐसा बयान क्यों दिया?

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता के लिए अक्सर उनकी तुलना किंग कोहली से की जाती है।

Virat Kohli and Smriti Mandhana. (Image Source: BCCI-IPL/WPL)
Virat Kohli and Smriti Mandhana. (Image Source: BCCI-IPL/WPL)

Smriti Mandhana on Comparison with Virat Kohli: विराट कोहली का सम्मान सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेटर्स भी करते हैं। युवा खिलाड़ी विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। और जो युवा बल्लेबाज आधुनिक समय में अच्छा प्रदर्शन करता है, उसकी तुलना किंग कोहली से की जाने लगती है।

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता के लिए अक्सर उनकी तुलना किंग कोहली से की जाती है। संयोगवश दोनों का जर्सी नंबर भी 18 है। इस बीच मंधाना ने भारतीय स्टार बल्लेबाज से तुलना पर बड़ा बयान दिया है।

स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर

बता दें कि स्मृति मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी और तब से वह एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन कर रही हैं। वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में स्मृति के नाम तीन हजार से ज्यादा रन हैं। वहीं, हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति ही टीम इंडिया की अगली कप्तान बन सकती हैं।

स्मृति मंधाना ने कोहली को लेकर दिया बयान

कई क्रिकेटरों की तुलना विराट कोहली से होती है और स्मृति मंधाना भी उनमें से एक हैं। लेकिन मंधाना नहीं चाहतीं कि फैंस उनकी तुलना विराट से करें। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कोहली की तारीफ की और उनसे किए जाने वाले तुलना पर कहा-

“विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो हासिल किया है वह अद्भुत है। सिर्फ इसलिए मेरी तुलना उनसे ना करें, क्योंकि मैं 18 नंबर की जर्सी पहनती हूं, मुझे इस तरह की तुलना पसंद नहीं।”

विराट कोहली का प्रदर्शन श्रीलंका सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। तीन मैचों की सीरीज में उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं निकली। कोहली को श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा और तीनों मैचों में वह LBW आउट हुए।

इन तीन पारियों में कोहली ने 58 रन ही बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 19.33 रहा, जो श्रीलंका के खिलाफ किसी सीरीज में उनका अब तक का सबसे खराब औसत है। अब विराट कोहली कुछ समय के लिए दोबारा एक्शन में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि टीम इंडिया सीधे सितंबर में घरेलू सीजन शुरू करने के लिए तैयार है।

close whatsapp