न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज के जीतने को लेकर टॉम ब्लंडेल ने टीम इंडिया को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज के जीतने को लेकर टॉम ब्लंडेल ने टीम इंडिया को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

Tom Blundell
Tom Blundell. (Photo by Speed Media/Icon Sportswire via Getty Images)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और दोनों को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक इस टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा है।

अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। बता दें कि, 12 साल के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया ने अपने घर में टेस्ट सीरीज में हार झेली है। टीम इंडिया इससे पहले 2012 में अपने घर में टेस्ट सीरीज हारी थी। तीसरे टेस्ट के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के शानदार खिलाड़ी टॉम ब्लंडेल ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक मेजबान इस हार से काफी निराश है।

टॉम ब्लंडेल ने SENZ Mornings को बताया कि, ‘वो लोग आश्चर्यचकित है। जब हम लोग यहां पहली बार आए थे तो टीवी पर एक स्लोगन चल रहा था कि उनके घर की गर्मी में 5-0 होगा। मैं पक्का हूं कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद जब हम यहां आए थे तो उन्होंने यह लिखा था। लेकिन जो कुछ भी हमने हासिल किया है उससे मैं काफी खुश हूं। हम लोगों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया भी आश्चर्यचकित होगी कि हमने उन्हें मात दी।’

हम उन्हें 3-0 से मात दे सकते हैं: टॉम ब्लंडेल

टॉम ब्लंडेल ने आगे कहा कि, ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी लाइन पर है और इससे हमें काफी प्रोत्साहन मिलेगा। चाहे कुछ भी रिजल्ट हो हम यही चाहेंगे कि हमारे चेहरे पर हंसी रहे। जो कुछ भी हमने हासिल किया है यह हमारे करियर का बड़ा हाईलाइट है। हम सब आगामी अंतिम टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसी भी उम्मीद है कि हम उन्हें 3-0 से मात दे सकते हैं।’

टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट को अपने नाम करना बेहद जरूरी है। यही नहीं टीम इंडिया को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और उसमें भी उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?