"वर्ल्ड कप का सपना देखना छोड़ दो... " केएल राहुल नहीं होंगे टीम इंडिया में शामिल, दिग्गज खिलाड़ी ने क्यों दिया बयान?

“वर्ल्ड कप का सपना देखना छोड़ दो… ” केएल राहुल नहीं होंगे टीम इंडिया में शामिल, दिग्गज खिलाड़ी ने क्यों दिया बयान?

ऋषभ पंत और संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के लिए टॉप दावेदारों में से एक हैं।

KL Rahul (Photo Source: Getty Images)
KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चल रहे आईपीएल में युवा से लेकर सभी सीनियर प्लेयर अपनी जी जान लगा रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों न, वर्ल्ड कप ऐसा टूर्नामेंट है जिसे हर खिलाड़ी खेलना चाहता है। टीम इंडिया ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्कॉड का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में सभी की निगाहें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है कि किसे टीम मे मौका मिलेगा। सबसे ज्यादा टीम में विकेटकीपर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। संजू सैमसन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत इस स्थान के लिए दावेदार हैं।

ऋषभ पंत ने लंबे अंतराल के बाद आईपीएल 2024 के दौरान क्रिकेट में वापसी की है, और संजू सैमसन टॉप दावेदार के रूप में उभरे हैं, इससे केएल राहुल के चयन की संभावनाओं पर संदेह पैदा हो गया है। इस बीच, एडम गिलक्रिस्ट ने हाल ही में राहुल को विश्व कप टीम में शामिल करने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने केएल राहुल (KL Rahul) को सलाह दी कि वह अपना ध्यान मौजूदा बहसों से हटाकर लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल में ट्रॉफी जीतने पर ध्यान लगाए। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि राहुल एक शानदार क्रिकेटर हैं, जिसके वजह से सोचने की जरूरत नहीं, उन्हें आईसीसी के इस मार्की इवेंट में जगह मिल जाएगी।

एडम गिलक्रिस्ट ने केएल राहुल के चयन को लेकर दिया बयान

“टूर्नामेंट के दौरान विश्व कप चयन के बारे में बात बंद तो हो नहीं सकती। लेकिन वर्ल्ड कप में कौन जा रहा है कौन नहीं, टीम में जगह बनाने के लिए और क्या करना होगा, इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। राहुल को इस टूर्नामेंट में हर दूसरे खिलाड़ी की तरह वर्कआउट करना होगा। अगर आप चयन समिति की नजर में हैं तो आप वर्ल्ड कप की प्लेन में बैठे होंगे।”

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले, ऐसी अटकलें थीं कि राहुल विश्व कप टीम के लिए अपनी जगह और मजबूत करने के लिए मीडिल ऑर्डर में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस सीजन में लखनऊ के लिए ओपनिंग जारी रखी। इसी तरह, सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स के लिए टॉप क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे राहुल की संभावनाएं और कम हो रही हैं। अब देखना है कि टीम इंडिया किस खिलाड़ी के साथ आगे बढ़ती है।

close whatsapp