STR vs HEA 3rd Match Prediction : कौन जीतेगा एडिलेड स्ट्राइकर्स (STR) और ब्रिस्बेन हीट (HEA) के बीच का मैच?

STR vs HEA, BBL 2023-24 3rd Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है मुकाबला

बिग बैश लीग का तीसरा मैच 9 दिसंबर को एडिलेड ओवल ग्राउंड में एडिलेड स्ट्राइकर्स (STR) और ब्रिस्बेन हीट (HEA) के बीच खेला जाएगा।

STR vs HEA (Image Credit- Twitter X)
STR vs HEA (Image Credit- Twitter X)

STR vs HEA Match Prediction: जारी बिग बैश लीग का तीसरा मैच 9 दिसंबर को एडिलेड ओवल ग्राउंड में एडिलेड स्ट्राइकर्स (STR) और ब्रिस्बेन हीट (HEA) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए यह पहला मैच होगा और वे शानदार शुरुआत करना चाहेंगे।

दूसरी ओर ब्रिस्बेन हीट ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की। ब्रिस्बेन हीट ने अपने पहले मैच में मेलबर्न स्टार्स को 103 रनों से हराया था और वे एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ भी जीत हासिल करना चाहेंगे।

मैच जानकारी (Match Details):

तारीख व दिन– 9 दिसंबर, शनिवार

स्थान- एडिलेड ओवल, एडिलेड

मैच शुरू होने का समय–  दोपहर 1: 45 बजे (भारतीय समयानुसार)

ब्रॉडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

STR vs HEA पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एडिलेड ओवल की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नजर आ सकती है। कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। वुमेन्स बिग बैश लीग के खेले गए पिछले पांच मैंचों में यहां औसत स्कोर 108 रनों का रहा है, लेकिन मेन्स बिग बैश लीग में नई पिच देखने को मिल सकती है।

Strikers (STR) vs Heat (HEA) हेड टू हेड (Head to Head):

कुल मैच खेले- 18

ब्रिस्बेन हीट – 9

एडिलेड स्ट्राइकर्स-9

मैच के लिए दोनों टीमों (STR vs HEA) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

Adelaide Strikers (STR) : डी’आर्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, मैट शॉर्ट, एलेक्स केरी, जेक वेदराल्ड, ब्रेंडन डोगेट, हैरी नीलसन, वेस एगर, बेन मैनेंटी, हेनरी थ्रोनटन और कैमरून बॉयस

Brisbane Heat (HEA) : कॉलिन मुनरो, जेवियर बार्टलेट, सैम बिलिंग्स, जोश ब्राउन, मैक्स ब्रायंट, पॉल वाल्टर, जेवियर बार्टलेट, माइकल नेसर, मिचेल स्वेपसन, स्पेंसर जॉनसन और मैथ्यू कुह्नमैन

STR vs HEA संभावित बेस्ट परफॉर्मर्स:

संभावित बेस्ट बैटर : कॉलिन मुनरो

संभावित बेस्ट बॉलर: मिचेल स्वेप्सन

मैच की भविष्यवाणी: ब्रिस्बेन हीट की जीत

 

close whatsapp