पाकिस्तान को हराने के बाद मुश्किल से होटल पहुंची टीम इंडिया, अहमदाबाद की सड़कों पर उतर आए थे फैन्स
टीम इंडिया ने कल पाकिस्तान को 7 विकेट से दी थी करारी मात।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2023 3:00 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 में सभी को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपरहिट मुकाबले का इंतजार था, वो इंतजार कल यानी की 14 अक्टूबर को खत्म हो गया और टीम इंडिया ने जीत अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के मैदान पर हुए इस मैच को देखने लाखों लोग पहुंचे थे, वहीं जीत के बाद भारतीय टीम का होटल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया था और इसका वीडियो भी सामने आया है।
पाकिस्तान पर पूरा दबाव बना रखा था टीम इंडिया ने
जी हां, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर मुकाबले की शुरूआत से ही दबाव बना रखा था, जिसका असर ये हुआ की बाबर की टीम पूरी तरह बिखर गई। पहले पाक टीम बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 191 रनों पर आउट हो गई, उसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में मैच अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया ने जैसे ही पाकिस्तान को हराया, फैन्स का सैलाब सड़कों पर आया
*टीम इंडिया ने कल पाकिस्तान को 7 विकेट से दी थी करारी मात।
*जिसके बाद फैन्स ने अहमदाबाद की सड़कों पर जमकर मनाया जश्न।
*स्टेडियम से होटल बड़ी मुश्किल से पहुंची थी भारतीय टीम की बस।
*इस दौरान फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सिर्फ 1 बार देखना चाहते थे।
इस वीडियो में नजर आए टीम इंडिया के सभी फैन्स
ये मजेदार वीडियो भी पोस्ट हुए टीम के सोशल मीडिया पर
पाकिस्तान टीम उतरी जीत की पटरी से
वहींं इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम लगातार जीत अपने नाम कर रही थी, जहां टीम को पहली जीत नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी। उसके बाद बाबर की कप्तानी वाली टीम ने लंका को सबसे बड़ा रन चेज करते हुए हरा दिया, लेकिन ये टीम कल भारत के खिलाफ जीत अपने नाम नहीं कर पाई और पटरी से उतर गई। दूसरी ओर टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई है, भारतीय टीम ने पहले ऑस्ट्रेलिया फिर अफगानिस्तान और अब पाकिस्तान को हराया है। जिसके बाद भारत का अगला मैच बांग्लादेश से 19 अक्टूबर के दिन होगा।