'आप सुन रहे हैं हम आपको बहुत मिस कर रहे हैं'- बीच मैच में सुनील गावस्कर को आई ऋषभ पंत की याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप सुन रहे हैं हम आपको बहुत मिस कर रहे हैं’- बीच मैच में सुनील गावस्कर को आई ऋषभ पंत की याद

ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे।

Sunil Gavaskar Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। ऋषभ पंत इस वक्त बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रिकवर कर रहे हैं। उस चोट की वजह से ऋषभ पंत लगभग 6-7 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।

भारत इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है। फैंस समेत कई दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत को इस टेस्ट सीरीज के लिए मिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी ऋषभ पंत को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है।

सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत के लिए कही यह बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहली इनिंग में जब भारत की बल्लेबाजी क्रम बिखरी तो सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का नाम ट्रेंड करने लगा। ऋषभ पंत ने पिछले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कुटाई की थी। करीब 3-4 साल से ऋषभ टेस्ट फॉर्मेट में टीम के सबसे अहम बल्लेबाज रहे हैं। ऋषभ को क्रिकेट के मैदान में वापस देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

ऋषभ ने कुछ ही दिन पहले अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। अपलोड की गई तस्वीरों में ऋषभ बैसाखी के सहारे से चलते हुए नजर आ रहे थे। भारत जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रनों पर 7 विकेट खो चुकी थी तब हर किसी की जुबान और मन में ऋषभ पंत का ही नाम था।

मैच में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भी अचानक ऋषभ पंत को याद करने लगे। ऋषभ पंत को याद करते हुए नजर आए। सुनील गावस्कर ने मैच के दौरान कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया बहुत खुशकिस्मत है कि ऋषभ पंत टीम में नहीं हैं। उसके पास कहने के लिए काफी कुछ होता, जरूरी नहीं कि बल्लेबाजों के लिए बल्कि निश्चित रूप से अपने साथी खिलाड़ी के लिए। सुन रहे हैं ऋषभ हम आपको बहुत मिस कर रहे हैं जल्दी ठीक हो जाइए।’

रवींद्र जडेजा और अश्विन ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वहीं बात अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच की करें तो टीम इंडिया पहली इनिंग में 262 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी। दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया भारत पर हावी होते हुए 61 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना चुकी थी। लेकिन तीसरे दिन भारत के स्पिन गेंदबाजों ने सारा खेल बदल दिया। रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट और अश्विन ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी इनिंग में 114 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

close whatsapp