नामीबिया के कप्तान Gerhard Erasmus ने BCCI से की अपील, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम उनके खिलाफ खेले वार्मअप मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

नामीबिया के कप्तान Gerhard Erasmus ने BCCI से की अपील, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम उनके खिलाफ खेले वार्मअप मैच

Erasmus को भरोसा है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनकी इस अपील पर हामी कर देता हो तो इससे देश में क्रिकेट का स्तर भी काफी बढ़ जाएगा।

Gerhard Erasmus and Jay Shah (Pic SOurce-X)
Gerhard Erasmus and Jay Shah (Pic SOurce-X)

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस बात की घोषणा की थी कि भारत दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। इस सीरीज की शुरुआत इसी साल नवंबर में होगी। इस समय दोनों टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है।

तमाम क्रिकेट फैंस इस बात से काफी खुश है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक बार फिर से क्रिकेट में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि इस दौरे को लेकर हाल ही में नामीबिया के कप्तान Gerhard Erasmus ने सोशल मीडिया पर भारतीय बोर्ड से यह अपील की है कि वो वार्मअप के मुकाबले उनके खिलाफ उनकी कैपिटल सिटी Windhoek में करें। Erasmus को भरोसा है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनकी इस अपील पर हामी कर देता हो तो इससे देश में क्रिकेट का स्तर भी काफी बढ़ जाएगा।

प्रोटियज मैन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दौरे की पुष्टि की थी जिस पर नामीबिया के कप्तान ने लिखा कि, ‘Hey @BCCI, वार्मअप मैच Windhoek में?’

यह रहा ट्वीट:

नामीबिया की बात करें तो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही टीम बाहर हो गई थी। टीम के पास ऐसे कई अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है।

बता दें, आगामी दौरे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला डरबन में 8 नवंबर को खेला जाएगा। बाकी तीन टी20 Gqeberha, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में आयोजित होंगे। यह सीरीज 15 नवंबर तक खत्म हो जाएगी।

इस सीरीज से पहले भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी जिसका समापन 5 नवंबर तक हो जाएगा। नामीबिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलने भारतीय टीम के लिए काफी मुश्किल लग रहा है। अब देखना यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड Gerhard Erasmus की इस अपील पर हामी भरते हैं या नहीं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?