मोहम्मद शमी के सामने बुमराह को भी कुछ नहीं समझते गावस्कर
मोहम्मद शमी लंबे स्पैल डालने वाले गेंदबाजों में से एक हैं- गावस्कर।
अद्यतन - Mar 13, 2022 9:59 am

टीम इंडिया के पास इस वक्त दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों की फौज है, जिसमें सबसे प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। जहां शमी के अनुभव के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज फेल हो जाते हैं और उनकी गेंदों को पढ़ना इतना आसान नहीं है, ऐसा ही कुछ लंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी देखने को मिल रहा है। जहां गुलाबी गेंद से भी मोहम्मद शमी ने अपना जलवा बिखेर रखा है, वहीं अब को शमी ने अपनी गेंदबाजी का मुरीद लिटिल मास्टर यानी की सुनील गावस्कर को भी बना दिया।
लिटिल मास्टर को अब मोहम्मद शमी का खेल अच्छा लगने लगा है
श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में हुए पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों का जादू चला था, जडेजा से लेकर अश्विन तक ने अपनी फिरकी की फनकार से लंकाई बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए थे। वहीं अब बैंगलोर में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में कहानी पूरी बदल गई है, जहां गुलाबी गेंद से अब रफ्तार के सौदागर अपना लोहा मनवा रहे हैं। डे-नाइट मुकाबले के पहले दिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने लंका के बल्लेबाजों के सारे सपनों को स्विंग से तोड़ दिया और टीम इंडिया की खेल में वापसी करा दी।
*मोहम्मद शमी लंबे स्पैल डालने वाले गेंदबाजों में से एक हैं- गावस्कर।
*गावस्कर ने कहा- शमी हर एक गेंद से विरोधी पर दबाव बना सकते हैं।
*शमी को खेलने अब काफी ज्यादा ही मुश्किल है बल्लेबाजों के लिए- सुनील।
* लिटिल मास्टर ने कहा की भारतीय गेंदबाजों का समूह सबसे मजबूत है।
श्रीलंका के कप्तान का लिया शमी ने शानदार विकेट
https://twitter.com/rishobpuant/status/1502646228487655425?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1502646228487655425%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket%2Fmohammed-shami-bowled-dimuth-vid%2F
रफ्तार के आगे लंका के बल्लेबाज फेल
गुलाबी गेंद के खिलाफ भले ही भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा था, लेकिन इस गेंद से टीम इंडिया के गेंदबाजों ने फैन्स को निराश नहीं किया। जहां दिन का खेल खत्म होने तक लंका टीम सिर्फ 86 रन ही बना पाई और टीम ने 6 विकेट भी खो दिए, टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में बुमराह को 3, शमी को 2 और अक्षर को 1 विकेट मिला।