सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्थिति - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्थिति

सुनील गावस्कर ने कहा हार्दिक पांड्या को मध्य-क्रम में खिलाना श्रेष्ठ विकल्प होगा। जानिए क्यों?

Hardik Pandya (Image Source: BCCI/IPL)
Hardik Pandya (Image Source: BCCI/IPL)

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना हैं कि भारतीय ऑलराउंडर को टीम इंडिया में नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करना चाहिए, क्योंकि इससे टीम की बल्लेबाजी बहुत तगड़ी हो  जाएगी।

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बतौर क्रिकेटर काफी बेहतर हो गए हैं, जिसका सबूत हमें हाल ही में संपन्न आईपीएल 2022 (IPL 2022) में देखने को मिला। उन्होंने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बतौर कप्तान और ऑलराउंडर शानदार प्रदर्शन किया हैं। हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पहले ही सीजन में खिताब दिलाने के साथ ही अपनी टीम के लिए 487 रन बनाने के अलावा आठ विकेट भी चटकाएं हैं।

हार्दिक पांड्या को मध्य-क्रम में खिलाना श्रेष्ठ विकल्प होगा: सुनील गावस्कर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है, जहां उन्हें किस स्लॉट पर बल्लेबाजी कराया जाएगा, इस मामले पर काफी चर्चा चल रही है। यह घरेलू सीरीज 9 जून से दिल्ली में शुरू होगी।

इस मुद्दे पर अपने विचार साझा करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया में पांचवे या छटवें नंबर पर खिलाया जा सकता है, क्योंकि ऐसा करने से ऋषभ पंत ऑलराउंडर  के आगे या पीछे बल्लेबाजी करने उतरेंगे, जिससे टीम की बल्लेबाजी बहुत आक्रामक हो जाएगी।

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या को शायद 5वें या 6वें स्थान पर खिलाया जाएगा। जरा सोचिए, अगर भारत के पास हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत 5वें या 6वें स्थान पर हों, तो हमारी बल्लेबाजी कितनी खतरनाक हो जाएगी।वे शायद थोड़ी-बहुत अदला-बदली कर सकते हैं, लेकिन यह 14वें से 20वें ओवर तक एक विस्फोटक संयोजन होगा।आप इन 6 ओवरों में कम से कम 100-120 रनों की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि वे ऐसा करने में सक्षम हैं।यह एक रोमांचक पहलू होगा, और मैं यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या पांचवे या छटवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं या नहीं।”

close whatsapp