सुनील गावस्कर ने दिया बेतुका बयान, कहा- बांग्लादेश की गलतियों की वजह से भारत को मिली जीत
भारत लगभग टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुका है।
अद्यतन - नवम्बर 3, 2022 5:57 अपराह्न

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप 2022 में 2 नंबवर को एडिलेड ओवल में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 5 रनों से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफानल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम इंडिया से मिली इस हार के बाद लगभग टी-20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है।
बांग्लादेश के खिलाफ इस सांस थाम देने वाले मैच में टीम इंडिया की जीत को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया ने मैच जीतने के बजाए बांग्लादेश अपना जीता हुआ मैच हार गया।
सुनील गावस्कर ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों की आलोचना की
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि, जाहिर तौर पर एक समय बांग्लादेश ने 7 ओवर में 66 रन बना लिए थे। उन्हें उस समय तकरीबन 9 की रन रेट से 9 ओवर्स में रन बनाने थे। साथ ही उनके पास 10 विकेट हाथ में बचे हुए थे। और अचानक उसके बाद लक्ष्य को 33 रन घटा दिया जाता है और शायद इसी समय वे घबरा गए, उस समय रन रेट वही था, जब बारिश होने से पहले था।
लेकिन बांग्लादेश ने स्मार्ट क्रिकेट खेलने की बजाए हर एक गेंद पर सिक्स मारने पर ज्यादा ध्यान दिया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों ने चालाकी से गेंदबाज़ी की और बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बड़े शॉट नहीं लगाने दिए और उनके द्वारा जो शॉट लगे भी वो डीप मिडविकेट पर कैच के तौर पर पकड़े गए।
इसलिए मैं कहूंगा कि बांग्लादेश ने मैच गंवा दिया। इस मैच में जरूर भारत की सांसे थम गई थी बांग्लादेश की बल्लेबाजी को देखकर, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने ओवरों में 1-2 की मदद से 10 रन बनाने के बजाए बॉउंड्री पे ज्यादा ध्यान दिया। इस वजह से वे मैच हार गए।