मैं भारत की वर्ल्ड कप टीम में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल करना चाहूंगा: पूर्व स्पिनर का चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं भारत की वर्ल्ड कप टीम में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल करना चाहूंगा: पूर्व स्पिनर का चौंकाने वाला बयान

सुनील जोशी को लगता है कि चहल इस समय बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal and Sunil Joshi (Pic Source-Twitter)
Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal and Sunil Joshi (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी ने कहा है कि वो आगामी ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल से पहले कुलदीप यादव को चुनना पसंद करेंगे। बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट भारत में इसी साल यानी 2023 में खेला जाना है।

सुनील जोशी 1996 से 2001 तक भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण स्पिनर रहे हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के 2008 और 2009 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में भी शामिल किया था और उनका अनुबंध फ्रेंचाइजी के साथ 2010 तक था। 2020 से 2022 तक वो भारतीय टीम चयनकर्ता के रूप में भी कार्यरत रहे थे।

सुनील जोशी को लगता है कि चहल इस समय बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मानें तो मैनेजमेंट भी लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में चहल से ज्यादा कुलदीप यादव को मौका दें रहे हैं। जोशी के मुताबिक चहल को टीम मैनेजमेंट से यह कहना चाहिए कि वो उनको रिलीज कर दें ताकि वो कुछ घरेलू मुकाबले खेले और अपने फॉर्म में जल्द से जल्द वापसी करें।

चहल को टीम मैनेजमेंट से बात करनी चाहिए: सुनील जोशी

ESPNक्रिकइंफो ने एक वीडियो रिलीज की है जिसमें सुनील जोशी ने कहा कि, ‘ऐसा सब गेंदबाजों के साथ होता है जब वो एक मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं। चहल इस समय उसी दौर से गुजर रहे हैं। भारतीय स्पिनर को टीम मैनेजमेंट से अपील करनी चाहिए कि उन्हें रिलीज कर दिया जाए ताकि वो घरेलू क्रिकेट खेल सके। मुकाबले खेलना उनके लिए बेहद जरूरी है अगर उन्हें वापस फॉर्म में आना है तो। चहल के लिए यही तैयारी सबसे अच्छी होगी।’

जोशी की मानें तो चहल बहुत ही अच्छे गेंदबाज हैं बस इस समय वो अपने फॉर्म में नहीं हैं। एक समय था जब चहल भारतीय टीम के महत्वपूर्ण स्पिनर हुआ करते थे लेकिन अब चीजें पहले से काफी बदल गई हैं। उनके मुताबिक भारतीय स्पिनर को थोड़ा समय निकालकर घरेलू क्रिकेट जरूर खेलना चाहिए।

कुलदीप यादव को लेकर सुनील जोशी ने आगे कहा कि, ‘कुलदीप यादव इस समय जिस जगह पर हैं उन्हें काफी अच्छा लग रहा होगा। उन्हें और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यादव को यह बात पता करनी होगी कि किस वेन्यू पर उन्हें कैसी गेंदबाजी करनी है। वर्ल्ड कप अलग-अलग वेन्यू में खेला जाना है जहां सब ठीक है एक दूसरे से विपरीत होगी। कुलदीप यादव को और भी अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।’

close whatsapp