यूरोपियन्स की लाइफ में भारतीय स्वाद का तड़का लगाने तैयार हैं Suresh Raina; नई पारी पर भज्जी ने दी बधाई, तो वहीं कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल
विराट कोहली और हरभजन सिंह ने सुरेश रैना को एम्स्टर्डम में रेस्तरां ओपन करने पर बधाई दी।
अद्यतन - जून 24, 2023 11:03 पूर्वाह्न

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Suresh Raina क्रिकेट के प्रति अपने प्रेम के अलावा शौक़ियां तौर पर किचन में तरह-तरह के व्यंजनों में हाथ आजमाने के लिए भी जाने जाते हैं। रैना खुद खाने के बहुत ज्यादा शौकीन हैं, और वह अक्सर घर पर खाना बनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज ने अपने इस शौक को प्रोफेशनल मोड़ देने का फैसला किया है। दरअसल, सुरेश रैना ने एम्स्टर्डम में अपना खुद का रेस्तरां ओपन किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने रेस्तरां की तस्वीरें शेयर की और बताया कि उनका रेस्तरां ग्राहकों को भारतीय व्यंजनों का जबरदस्त स्वाद प्रदान करेगा।
Suresh Raina ने Amsterdam में ओपन किया इंडियन रेस्टोरेंट
सुरेश रैना ने ट्विटर पर लिखा: “मैं एम्स्टर्डम में रैना इंडियन रेस्तरां की शुरुआत करते हुए बेहद उत्साहित हूं, जहां भोजन और खाना पकाने के प्रति मेरा जुनून एक स्थान पर जाकर मिलते हैं! इन वर्षों में, आपने भोजन के प्रति मेरा प्यार देखा है और मेरे खाना बनाने के कारनामों को देखा है। अब, मैं भारत के विभिन्न हिस्सों से सबसे बेस्ट और शानदार स्वादों को सीधे यूरोप के दिल में लाने के मिशन पर हूं।”
यहां देखिए रैना की ट्विटर पोस्ट –
I am absolutely ecstatic to introduce Raina Indian Restaurant in Amsterdam, where my passion for food and cooking takes center stage! 🍽️ Over the years, you've seen my love for food and witnessed my culinary adventures, and now, I am on a mission to bring the most authentic and… pic.twitter.com/u5lGdZfcT4
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) June 23, 2023
आपको बता दें, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का रैना इंडियन रेस्तरां में दोपहर के भोजन के साथ-साथ रात का खाना भी उपलब्ध है, जहां सुविधाजनक भोजन के लिए टेकअवे सेक्शन और बेहतरीन भोजन अनुभव के लिए एलिवेटेड भोजन सेक्शन भी उपलब्ध है।
हरभजन सिंह और विराट कोहली, रैना की खुशी में हुए शामिल
इस बीच, सुरेश रैना के भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व साथी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हरभजन सिंह ने रैना को एम्स्टर्डम में रेस्तरां ओपन करने पर बधाई दी।
Congratulations 👌 https://t.co/ZLnSuYiaFj
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 23, 2023
विराट कोहली ने भी रैना को उनके इस नए वेंचर के लिए बधाई दी और कहा वे जब भी यूरोप आएंगे, उन्हें रेस्टॉरेंट के खाने का लुफ्त उठाने जरूर पहुंचेंगे।
![]()